फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बिना बिजली शोपीस बने वाटर एटीएम, लोगों को नहीं मिल रहा शुरू पानी

लाखों खर्चने के बावजूद शोपीस बने वाटर एटीएम, नहीं मिला शुद्ध पानी

Fri, 18 Jan 2019 10:33 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
बिना बिजली शोपीस बने वाटर एटीएम, लोगों को नहीं मिल रहा शुरू पानी
water atm

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। शहर के सभी वार्डों में वाटर एटीएम लगाकर जनता को शुद्ध पानी मुहैया करवाने के भाजपा शासित नगर निगम के दावे हवा हो गए हैं। लाखों खर्च करने के बावजूद वार्डों में लगे एटीएम सड़क किनारे धूल फांक रहे हैं। बिजली कनेक्शन न होने से निगम प्रशासन छह महीने से इन्हें चालू नहीं कर पा रहा है। लेटलतीफी की हद इतनी है कि दूसरों को एनओसी देने वाले नगर निगम ने खुद अपने ही इस प्रोजेक्ट को एनओसी देने से मना कर दिया। कई महीने तक एनओसी की फाइल एमसी में पड़ी रही। बाद में जब पेयजल कंपनी ने दबाव डाला तो फिर एनओसी मिली। लेकिन अब कनेक्शन की यह फाइल बिजली बोर्ड के पास लटकी पड़ी है। लोगों के मुताबिक जब तक कनेक्शन नहीं मिलेगा तब तक वाटर एटीएम चालू नहीं होंगे।
नगर निगम ने पहले चरण में 25 वार्डों में वाटर एटीएम लगाने की योजना तैयार की थी। इस पर 80 लाख से अधिक रुपये खर्च हो रहे हैं। करीब छह महीने पहले वार्डों में एटीएम इंस्टाल करने का काम पूरा कर लिया गया। लेकिन फिर निगम को याद आया कि इन्हें बिजली कनेक्शन भी चाहिए। कनेक्शन के लिए आवेदन किया तो बिजली बोर्ड ने एनओसी मांगी। लेकिन इस एनओसी को जारी करने में ही कई महीने निकल गए।
विज्ञापन


दो रुपये में मिलेगा एक लीटर शुद्ध पानी
वाटर एटीएम से लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। दो रुपये में एक लीटर पानी मिलेगा। एटीएम में पानी शुद्ध करने के लिए आधुनिक प्यूरीफायर लगा है। शहर में पीलिया समेत जलजनित बीमारियों के फैलने के बाद साल 2015 में एटीएम लगाने की योजना बनी थी। लोग एटीएम से पानी लेने के लिए कार्ड बना सकते हैं। एटीएम पर तैनात कर्मचारी भी पैसे देकर पानी मुहैया करवाएगा। आईजीएमसी और कमला नेहरू अस्पताल में यह एटीएम चालू किए जा चुके हैं। सिर्फ वार्डों में ही इन्हें शुरू करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी नौ वार्डों में भी एटीएम की तैयारी
शहर में नौ नए वार्डों में भी जल्द वाटर एटीएम लगाने की योजना है। निगम प्रशासन का कहना है कि जल्द इसके टेंडर किए जाएंगे। पहले निगम ने 25 वार्डों में लगाने के टेंडर किए थे। लेकिन नए वार्डों के पार्षदों ने विरोध जताया तो इनमें भी एटीएम लगाने को मंजूरी मिली।


कनेक्शन मिलते ही कर देंगे चालू
25 वार्डों में वाटर एटीएम इंस्टाल कर दिए हैं। इनमें बिजली कनेक्शन लेने के लिए एनओसी मिल चुकी है। हमने कनेक्शन के लिए आवेदन भी कर दिया है। कनेक्शन मिलते ही शहर में सभी एटीएम चालू कर देंगे।
-विजय गुप्ता, निगम अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed