{"_id":"5c1d17d6bdec2256fc73922d","slug":"11545410518-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी के तौर पर चल रहीं 16 प्राइवेट गाड़ियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी के तौर पर चल रहीं 16 प्राइवेट गाड़ियां पकड़ीं
Sat, 22 Dec 2018 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में टैक्सी के तौर पर चली रही निजी गाड़ियों को पकड़ने के लिए परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ढली से लेकर कुफरी तक नाकाबंदी कर निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 16 गाड़ियां ऐसी पकड़ी गईं जो टैक्सी के तौर पर चल रही थीं। परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर तपेश शर्मा, राज कुमार और दीवान चंद की अगुवाई में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे से ही गाड़ियों की चेकिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
शाम चार बजे तक ढली से लेकर कुफरी तक जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर 72 वाहनों के चालान किए गए। इसी निरीक्षण के दौरान बतौर टैक्सी चलाई जा रही 16 प्राइवेट गाड़ियां भी पकड़ी गई हैं। संयुक्त आयुक्त ट्रांसपोर्ट हेमिस नेगी ने बताया कि 68 वाहनों से 61,200 रुपये जुर्माना वसूला है। आने वाले दिनों में भी यह निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन