फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नप सकते हैं शिमला ग्रेटर वाटर सर्कल के कई अधिकारी

पेयजल में गंदा पानी मिलाने पर नपेंगे कई अफसर

Mon, 09 Jul 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Jul 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
नप सकते हैं शिमला ग्रेटर वाटर सर्कल के कई अधिकारी

शहर के तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के सैंपल फेल होने और पेयजल में इनका गंदा पानी मिलने के मामले में नगर निगम के ग्रेटर शिमला वाटर एंड सीवरेज सर्किल के कई अधिकारी नप सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के बाद कई अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज किए जा सकते हैं। हाल ही में बोर्ड ने आईपीएच और ग्रेटर शिमला वाटर सर्किल को इसके बारे में नोटिस थमाया था। सर्किल ने इसका जवाब अब सौंप दिया है। नोटिस में इनसे पूछा गया था कि आखिर इस लापरवाही के पीछे क्या कारण रहा?
विज्ञापन


कैसे तीन एसटीपी के सैंपल पास होते गए जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में इनके सैंपल फेल पाए गए। सैंपल फेल होने के कारण गंदा पानी पेयजल में मिलता रहा। एसटीपी की अपग्रेडेशन को लेकर आखिर समय पर कदम क्यों नहीं उठाए गए?
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सर्किल की ओर से इसका जवाब तो सौंप दिया गया है लेकिन अब इसे चेक करने और रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो सर्किल के कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होना तय है।

ग्रेटर शिमला वाटर सर्किल ने नोटिस के जवाब में कहा कि सैंपल लेने में कई बार अंतर आ जाता है। इसीलिए शायद जो सैंपल सर्किल की लैब में पास हुए, वे बाद में बोर्ड की जांच में फेल हो गए। इसके अलावा तीनों एसटीपी के अपग्रेडेशन का भी दावा किया गया है। इसके टेंडर कर लिए गए हैं जिनका काम जल्द शुरू करने की बात कही है।


नोटिस का जवाब सौंप दिया है। तीनों एसटीपी को अपग्रेड करने की योजना बन चुकी है जिसके टेंडर भी कर दिए गए हैं। - धर्मेंद्र गिल, अधीक्षण अभियंता, ग्रेटर शिमला वाटर एंड सीवरेज सर्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed