फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   स्टाफ की कमी से जूझ रहे निगम को मिले छह कनिष्ठ अभियंता

स्टाफ की कमी से जूझ रहे निगम को मिले छह कनिष्ठ अभियंता

Wed, 28 Mar 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
स्टाफ की कमी से जूझ रहे निगम को मिले छह कनिष्ठ अभियंता
नगर निगम को मिले छह कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन

कोर्ट के आदेशों के बाद सरकार ने किए तैनात
शिमला। स्टाफ की कमी से जूझ रहे नगर निगम को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट के आदेशों के बाद सरकार ने छह कनिष्ठ अभियंताओं को नगर निगम में तैनाती दी है। इनमें से दो ने कार्यभार भी संभाल लिया है।

ये भी नगर निगम की एपी ब्रांच में अपनी सेवाएं देंगे। अब तक नगर निगम के पास 34 वार्डों के लिए सिर्फ छह ही कनिष्ठ अभियंता तैनात थे। इनमें से चार के हाल ही में तबादला आदेश जारी हुए थे। वार्डों में अवैध निर्माण को रोकने, भवनों के नक्शे पास करने, भवन नियमित करने आदि का जिम्मा एपी ब्रांच के इन कनिष्ठ अभियंताओं पर है। यहां कुल 17 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से एक दर्जन पद काफी समय से खाली चल रहे थे। हालत यह थी कि न्यू शिमला को लेकर आए कोर्ट के आदेशों को लागू करवाने के लिए भी निगम के पास महज दो जेई बच गए थे। स्टाफ की कमी को देखते हुए कोर्ट ने सरकार को कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि ये सभी जेई लोनिवि से नगर निगम में ट्रांसफर किए गए हैं। स्टाफ बढ़ने से अब नगर निगम को शहर में अवैध निर्माण पर तुरंत कार्रवाई करने और न्यू शिमला मामले में कोर्ट के आदेशों को लागू करवाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed