फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बोनस न मिलने आईजएमसी में सुरक्षा कर्मियों ने नहीं दी ड्यूटी

बोनस न मिलने आईजएमसी में सुरक्षा कर्मियों ने नहीं दी ड्यूटी

Thu, 19 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बोनस न मिलने आईजएमसी में सुरक्षा कर्मियों ने नहीं दी ड्यूटी
शिमला। प्रदेश के सबसे बड़ेे स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में बुधवार को सुरक्षा कर्मियों ने दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद अस्पताल में ड्यूटी नहीं दी। ड्यूटी न देने के कारण ओपीडी और वार्ड में इलाज करवा रहे मरीजों की सुरक्षा का जिम्मा राम भरोसे रहा।
विज्ञापन

इस अस्पताल में सुरक्षा का जिम्मा 182 सुरक्षा कर्मियों के पास है। इन सुरक्षा कर्मियों का आरोप है कि कंपनी की ओर से उन्हें दिवाली का बोनस नहीं दिया गया है। प्रधान देवराज ने बताया कि कंपनी की ओर से बोनस को लेकर शर्त भी रखी थी। बोनस के साथ साथ उन्हें प्रेशर कुकर देने का वायदा भी किया गया था। लेकिन बुधवार दोपहर तक भी किसी को बोनस तक नहीं दिया। वहीं कुछ कर्मियों की अक्तूबर माह की सैलरी भी नहीं आई है। उधर, दोपहर को ड्यूटी न देने को लेकर अस्पताल में काम कर रहे इन सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन के समक्ष ड्यूटी न देने को लेकर लेटर दिया है। उधर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि उनके पास ड्यूटी न देने को लेकर चिट्ठी आई है। कंपनी और सुरक्षा कर्मियों के बीच का यह मामला है। इस बारे में कंपनी से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed