फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एचपीयू

एचपीयू

Tue, 05 Sep 2017 11:12 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को मनाने के लिए तय पांच सितंबर को कुछ केटेगिरी के शिक्षकों ने काले दिवस के रूप में मनाया। शिक्षकों ने अपने काम से किनारा नहीं किया, मगर काले रिबन लगाकर अपनी मांग को बुलंद किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक भी इन्हीं शिक्षकों में शुमार थे। विवि के शिक्षक संघ हपुटा ने एफईडीसीयूटीए और एआईएफयूसीटीओ के आह्वान पर सातवें पे कमीशन की रिपोर्ट को विवि और कॉलेजों के शिक्षकों के लिए लागू किए जाने की मांग उठाई। शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर अपनी मांग को उठाया। हपुटा के अध्यक्ष प्रो. जोगेंद्र सिंह धीमान और सचिव प्रो. विजय कौशल ने कहा कि विवि में सभी शिक्षकों ने इस मांग को उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मियों के लिए पहले ही सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लागू कर दिया गया है। यूजीसी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत कार्यरत शिक्षकों को पे स्केल को देने की रिपोर्ट छह माह पूर्व सौंप चुकी है। इसे अभी तक सरकार ने लागू नहीं किया है। इन शिक्षक नेताओं ने कहा कि विवि के शिक्षकों ने अपनी इस मांग को उठाने के लिए मंगलवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए कार्यक्रमों का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की ये दो संस्थाएं इन दोनों मांगों को मनवाने के लिए जो भी दिशा निर्देश देंगी, हपुटा उसे मानेगी और आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में हपुटा विवि में आम बैठक आयोजित करेगी और आंदोेलन की रूपरेखा तैयार करेगी।

...
हपुटवा ने दी शिक्षक दिवस की बधाई
विवि में सक्रिय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कल्याण संघ (हपुटवा) ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में समस्त शिक्षकों को बधाई दी है। संघ के अध्यक्ष प्रो. कमलजीत सिंह, महासचिव डॉ. देस राज ने कहा कि केंद्र सरकार और मानव संसाधन मंत्रालय सातवें पे कमीश्नन की रिपोर्ट को लागू करे। रिपोर्ट को लागू करने में की जा रही देरी के कारण शिक्षक हताश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed