फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हिदायत की मुकद्दस किताब है कुरान

हिदायत की मुकद्दस किताब है कुरान

Fri, 09 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
हिदायत की मुकद्दस किताब है कुरान
हिदायत की मुकद्दस किताब है कुरान
विज्ञापन

मस्जिदे अक्सा में भी नमाजे तरावीह में कुरान मुकम्मल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। रमजानुल मुबारक के महीने में ही कुरान हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम पर नाजिल फरमाया। कुरान मुसलमानों के लिए हिदायत की मुकद्दस किताब है। जो शख्स एक भी तरावीह छोड़ता है वह शरीयत की नजर में गुनाहगार है। रमजान का पहला अशरा पूरा और दूसरा शुरू हो गया। दूसरा अशरा मगफिरत का होता है। इसमें बंदे खुदा की बागराहे में अपने गुनाहों से तौबा करते हैं। मिस्टनगंज चौराहा स्थित मस्जिद में नमाजे तरावीह में कुरान मुकम्मल हो गया। नायब मुफ्ती शहर मोहम्मद मकसूद ने कुरान सुनाया। समाअत के फराइज हाफिज मोहम्मद फुरकान ने अंजाम दिए। जश्न-ए- खत्म कुरान में मुफ्ती मोहम्मद मकसूद ने कहा कि अल्लाहतआला ने कुरान करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम पर रमजान के मुबारक महीने में नाजिल फरमाया। कुरान करीम मुसलमानों के लिए हिदायत की मुकद्दस किताब है। मुसलमानों को इस मुकद्दस किताब के अहकाम पर अमल करना चाहिए। मुफ्ती ने कहा कि जो लोग दस या इससे ज्यादा दिनों की तरावीह की नमाज पढ़ते हैं और फिर छोड़ देते हैं उन्हें चाहिए पूरे महीने तरावीह की नमाज पढ़े। मुफ्ती ने कहा कि जो शख्स एक भी तरावीह छोड़ दे वो शरीयत की नजर में गुनाहगार है। मौलाना ने कहा कि रमजान का मुकद्दस महीना तीन अशरों में तकसीम किया गया है। हर अशरे में खुदा की रहमत बरसती है। पहला असरा पूरी शिद्दत के साथ मुकम्मल कर लिया है। दूसरे अशरे का आगाज हो चुका है। यह अशरा मगफिरत का होता है। इसमें बंदे खुदा की बारगाह में अपने गुनाहों से तौबा करते हैं।

पीला तालाब स्थित मदीना मस्जिद में मौलाना उवैस नदवी ने कुरान सुनाया। समाअत के फराइज मोम्मद नोमान ने अंजाम दिए। जश्न-ए- खत्म कुरान में मौलाना उवैस ने कहा कि कुरान को अपने घर की जीनत न बनाओ, बल्कि इसे पढ़ो और अपने मसलों का हल निकालो। कहा जब-जब कौम कुरान से दूर हुई उस पर अजाब और परेशानियां आईं। वहीं शाहबाद के मोहल्ला नई बस्ती स्थित मस्जिद उमर में नमाजे तरावीह में कुरान मुकम्मल हो गया। कारी सलमान ने कुरान की सुनाया गया। समाअत के फरायज हाफिज सरफराज अंजाम दिए। हाफिज अब्दुल रऊफ ने ब्यान फरमाया। इस मौके पर सूफी फारूख बेग, कारी यासीन, नन्हे खान, मुर्तजा, शराफत भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed