{"_id":"58fdf9294f1c1ba065c0c367","slug":"114-lecturer-and-437-tgt-promoted-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के लिए खुशखबरी: 114 लेक्चरर और 437 टीजीटी को मिली प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के लिए खुशखबरी: 114 लेक्चरर और 437 टीजीटी को मिली प्रमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में नियुक्त 114 प्रवक्ताओं और 437 टीजीटी को पदोन्नत कर दिया है। प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर मुख्य अध्यापक और टीजीटी को पदोन्नत कर पीजीटी बनाया गया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रवक्ताओं को पदोन्नति देने के साथ ही इनका तबादला भी कर दिया है। उधर, राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान और प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष अजय शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष मनोज पाल सिंह परिहार ने पदोन्न्तियां करने पर सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
मनोज पाल सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रधानाचार्यों की पदोन्नति सूची जारी होने से उत्पन्न हुई रिक्तियों को भी जल्द पदोन्नति सूची से भरा जाए। उधर, सरकार ने गैर शिक्षकों के 1103 नए पद सृजित करने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने नए अपग्रेड किए गए स्कूलों में वरिष्ठ सहायकों के 520, क्लर्क के 63 और पियून के 520 पद सृजित करने का फैसला लिया है।