{"_id":"5792fe8f4f1c1bac59c4bd3e","slug":"113-doctors-on-vacation-at-igmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, छुट्टी पर हैं डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, छुट्टी पर हैं डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी में एक साथ 113 डॉक्टर अवकाश पर चले गए हैं। कई बड़े विभागों में रुटीन जांच के लिए आने वाले मरीजों को अब परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 113 चिकित्सकों को छुट्टी पर भेजने के बाद प्रबंधन दावा कर रहा है कि सारी व्यवस्थाएं ठीक हैं। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों का पूरा बैकअप है। फिलहाल, डॉक्टरों के अवकाश पर चले जाने के बाद पीजी और रजिस्ट्रार डॉक्टरों पर मरीजों के इलाज का जिम्मा आ गया है। हालांकि, इससे पहले अवकाश पर गए डॉक्टर वापस ड्यूटी पर आ गए हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर न मिलने के कारण शुक्रवार को कई मरीज परेशान दिखे और बिना इलाज इन्हें घर लौटना पड़ा। मरीज जिस चिकित्सक के पास रूटीन जांच के लिए आते हैं वो डॉक्टर शुक्रवार को नहीं मिले। ऐसे में ये मरीज इधर-उधर भटकते रहे। बाद में पता चला कि अस्पताल से एक साथ कई डॉक्टर अवकाश पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विभागीय पक्ष
शुक्रवार से डॉक्टरों के अवकाश खत्म हो रहे हैं। इसके बाद मरीजों को दिक्कत नहीं होगी। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए अस्पताल में चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है।- डॉ. केपी चौधरी, प्राचार्य, आईजीएमसी
ये डॉक्टर गए छुट्टी पर
एनोटॉमी विभाग-डॉ. आरएस चौहान, डॉ. कविता नेगी, डॉ. योगेश दिवाना, डॉ. नम्रता गुलेरिया।
एनेस्थीसिया-डॉ. अनिल ओहरी, डॉ. ज्ञान चौहान, डॉ. गिरीश शर्मा, डॉ. दारा सिंह, डॉ. कार्तिक स्याल, डॉ. श्वेता महाजन, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. सोनाली कौशल, डॉ. मनीश शर्मा, डॉ. बंटी,
बायो-केमिस्ट्री-डॉ. सरोज जसवाल, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. सतीश ओमटा,
ब्लड बैंक विभाग से डॉ. एमएल कौशल
कम्यूनिटी मेडिसन विभाग-डॉ. बलराज सिंह, डॉ. नरेंद्र महाजन, डॉ. अंजलि महाजन
कार्डियोलॉजी-डॉ. राजीव भारद्वाज, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शिवानी रॉव।
डरमेटोलोजी विभाग-डॉ. जीआर टेगटा।
डिपार्टमेंट ऑफ फोरेंसिक मेडिसन-डॉ. पियूष कपिला, डॉ. राहुल,
मेडिसन विभाग-डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, डॉ. दलीप गुप्ता, डॉ. राजेश कश्यप, डॉ. परमोद जरेट, डॉ. मदन कौशिक, डॉ. राजेश कुमार और डॉ. आशा रंजन।
नेफ्रोलॉजी विभाग-डॉ. अजय जरयाल, डॉ. प्रियेंद्र सिंह।
ओबीजी विभाग-डॉ. बिशन धीमान, डॉ. कुशला पठानिया, डॉ. राजीव सूद, डॉ. अनूप शर्मा, डॉ. संतोष मिन्हास, डॉ. कल्पना नेगी, डॉ. अलोक शर्मा और डॉ. मोनिका ठाकुर।
ऑपथेमोलोजी विभाग-डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. विनय गुप्ता, और डॉ. कल्पना।
आर्थोपेडेटिक विभाग-डॉ. मनोज ठाकुर, डॉ. डीआर चंदेल, डॉ. सचिन सूद, डॉ. संदीप कश्यप, डॉ. आशीष शर्मा।
पीडियॉट्रिक्स विभाग-डॉ. अश्वनी सूद, डॉ. एसएल कौशिक, डॉ. एलएस चौधरी, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. पंचम, डॉ. विनोद भारद्वाज और डॉ. चंपा पंवर।
सर्जरी विभाग-डॉ. केएस जसवाल, डॉ. डीके वर्मा, डॉ. आरएस जोबटा, डॉ. यूके चंदेल, डॉ. भावेश देवकरन, डॉ. ध्रुव शर्मा, डॉ. जगदीश गुप्ता और गोपाल सिंह।
यूरोलोजी विभाग-डॉ. पीके पुरी, डॉ. कैलाश बरवाल, डॉ. पवन कौंडल।
ईएनटी विभाग-डॉ. रमेश आजाद, डॉ. आएस मिन्हास और माधुरी डढवाल।
न्यूरोसर्जरी विभाग-डॉ. आरसी ठाकुर।
सीटीवीएस विभाग-डॉ. सुधीर मेहता, डॉ. अजय चौहान, डॉ. प्रवीण दौलटा और बीआर ठाकुर।
ग्रेस्टोएंट्रोलॉजी विभाग-डॉ. बृज शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा।
पल्मोनेरी मेडिसन विभाग-डॉ. मलाय सरकार।
पहले हाफ में 114 डॉक्टर छुट्टियों से लौटे
डॉक्टरों के वेकेशन पर गए पहले हाफ में 114 डॉक्टर लौट चुके हैं। जबकि, दूसरे वेकेशन पर 113 डॉक्टर छुट्टियों पर गए हैं।