फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अंतर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता

बच्चों ने चित्रों से दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

Sat, 13 Apr 2019 10:08 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
अंतर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला

देशभर में चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अमर उजाला ने शिमला शहर के स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। सामाजिक सरोकार विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में शहर के 240 छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चित्र बनाकर अपनी भावनाओं और प्रतिभा को प्रदर्शित किया। छात्रों द्वारा बनाए हर चित्र में समाज के लिए एक संदेश था।

विज्ञापन


शुक्रवार को कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में इस प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी बहुत सी बुराईयां हैं। इनमें भ्रूण हत्या, लिंग परीक्षण शामिल हैं। सरकार के प्रयासों और सामाजिक संस्थाओं के अभियानों से इसमें कमी आई है। अमर उजाला का यह प्रयास भी इस दिशा में कारगर साबित हो रहा है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


जवाहरलाल नेहरू फाइन आर्ट कॉॅलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना भारद्वाज ने स्कूली छात्रों के चित्रों में से बेस्ट चुनने के लिए जज की भूमिका निभाई। समारोह में पोर्टमोर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार सूद भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक हिम टेक इमेज सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक दिलदार सिंह, जीसी राणा, ब्रैन शेपर्स के तनवीर अहमद, एनजी विद्यामंदिर के अंकुश सकलानी और आदित्य वेद शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। अमर उजाला के सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम के आयोजन में ट्रीनिटी इंटरनेशनल स्कूल फागू, रेन बो फैंसी ड्रेसिज, होली हेवन पब्लिक स्कूल और जगदंबा आर्ट्स कच्चीघाटी ने सहयोग दिया। पोर्टमोर स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्कूलों के 240 छात्र छात्राओं के बनाए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पोर्टमोर की छात्राओं शिक्षकों और स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ आए शिक्षकों ने देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं ने बटोरी वाहवाही
अमर उजाला के इस कार्यक्रम में पोर्टमोर गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद चंबा लोक गीत कपड़े धोंया कने रोयां कुंजूआ... चंबा आर कि नदिया पार... माये नी मेरिये शिमले दी राहें... चंबा कितनी की दूर जैसे गीतों पर प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।

चित्रकला स्पर्धा में हर्षिता और संचित रहे अव्वल
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार की छात्रा हर्षिता जैन प्रथम रहीं। दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला के अर्पण चौधरी द्वितीय और पीयूष राजटा ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल ढली के छात्र ने तीसरा पुरस्कार जीता।
जूनियर वर्ग में डीएवी महात्मा आनंद पब्लिक स्कूल टुटू के छात्र संचित ने पहला, बीएसएन स्कूल चक्कर के हर्षित ठाकुर ने दूसरा, सरस्वती विद्या मंदिर विकासनगर के छात्र निखिल भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र देकर नवाजा गया।


नारी गरिमा सम्मान को लेकर निकाली रैली
अमर उजाला के सामाजिक सरोकार को लेकर चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण विषय पर पोर्टमोर स्कूल से लेकर मालरोड स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर तक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और बैनर के साथ बेटी बचाने और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। इंदिरा गांधी खेल परिसर के बाहर ट्रीनिटी इंटरनेशनल स्कूल फागू के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed