फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईजीएमसी आरडीए

आरडीए अध्यक्ष जरयाल के पक्ष में उतरी एचएमओए

Sun, 17 Mar 2019 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Mar 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी आरडीए

आईजीएमसी के आरडीए अध्यक्ष डॉ. अजय जरयाल को सस्पेंड करने की मिली धमकी पर एचएमओए (हेल्थ मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन) ने ऐतराज जताया है। आरडीए (रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन) अध्यक्ष के मुताबिक उन्हें विशेष सचिव ने सस्पेंड करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन का कहना है कि चुने गए प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का बर्ताव गलत है। संघ के महासचिव पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि कुछ समय से इस तरह का गलत बर्ताव इन चुने गए प्रतिनिधियों से हो रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है ताकि चुने गए प्रतिनिधियों को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन


गौरतलब केएनएच में डॉक्टरों को कमरा न देने के मामले में आरडीए अध्यक्ष ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव पर गंभीर आरोप लगाए थे। अध्यक्ष डॉ. अजय जरयाल ने कहा था कि स्वास्थ्य सचिव ने उन्हें सस्पेंड करने की धमकी दी है। कहा कि कुछ समय पहले डॉक्टरों को कमरा न देने को लेकर मानव अधिकार आयोग को उन्होंने शिकायत की थी, इसके बाद से सचिव उनसे खफा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते उन्होंने यह धमकी दी है। मानवाधिकार को शिकायत देनेे के तुरंत बाद ही कॉलेज प्राचार्य ने केएनएच की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को महिला और पुरुष डॉक्टरों को दो कमरे अलाट करने के निर्देश दिए थे और तुरंत बाद ही कमरे अलॉट हो गए थे। लेकिन अब धमकी के आरोपों से यह मामला फिर गरमा उठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed