फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   विरोध करने वाले पार्षदों ने भी बदले सुर

विरोध करने वाले पार्षदों ने भी बदले सुर

Fri, 27 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विरोध करने वाले पार्षदों ने भी बदले सुर
दिन भर चले ड्रामे के बाद बदल गए विरोध करने वाले पार्षदों के सुर
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में पार्षदों से लिखित में लिया गया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम सदन में माकपा पार्षद से अभद्र व्यवहार मामले में खेमों में बंटे भाजपा पार्षद अचानक एकजुट हो गए। हालांकि, इसके लिए शुक्रवार को खूब ड्रामा भी हुआ।
उप महापौर समेत सभी भाजपा पार्षदों से बाकायदा लिखित में समर्थन मांगा गया। शाम होते-होते भाजपा के उन पार्षदों के सुर भी बदल गए जो पहले अपनी ही पार्टी के पार्षद के व्यवहार पर सवाल उठा रहे थे। सूत्रों के अनुसार माकपा पार्षद शैली शर्मा के आरोपों के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए भाजपा पार्षदों को बाकायदा दफ्तर बुलाया गया था। करीब आधा दर्जन पार्षदों ने दफ्तर आकर लिखित में समर्थन दिया। वहीं, जो दफ्तर नहीं पहुंच पाए, उनसे बात कर सहमति ली गई। उप महापौर राकेश शर्मा से भी बाकायदा लिखित में समर्थन लिया गया। सूत्रों के अनुसार सदन के भीतर जिन पार्षदों ने सबसे पहले अपनी पार्टी के पार्षद के खिलाफ सवाल उठाए थे, उनसे ग्रैंड होटल में हस्ताक्षर करवाए गए। होटल में आयोजित भाजपा के शिमला मंडल की बैठक के दौरान इन पार्षदों से लिखित रूप में समर्थन लिया गया। शाम तक सभी पार्षदों का समर्थन होने का दावा किया गया।
विज्ञापन

मंत्री ने दी मिलकर काम करने की सलाह
होटल में हुई इस बैठक में स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मंत्री पार्षदों की आपसी लड़ाई से तो नाराज थे लेकिन इन्होंने सभी को मिलकर काम करने की सलाह दी। कहा कि आप लोग मिलकर शहर का विकास कर सकते हैं। इसीलिए लड़ाई छोड़ काम पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed