फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   चुनाव प्रचार के खर्च का ब्यौरा न देने पर 7 उम्मीदवारों को नोटिस

चुनाव प्रचार के खर्च का ब्यौरा न देने पर 7 उम्मीदवारों को नोटिस

Mon, 30 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के खर्च का ब्यौरा न देने पर 7 उम्मीदवारों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी की तीन विधानसभा सीटों के लिए चुनाव मैदान में उतरे सात उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस जारी हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के बावजूद चुनाव प्रचार के खर्च का ब्योरा न देने पर यह नोटिस जारी किए गए हैं।
राजधानी की तीनों सीटों के उम्मीदवारों को 28 अक्तूबर तक के चुनाव खर्च की रिपोर्ट देने के लिए सोमवार को उपायुक्त कार्यालय बुलाया गया था। इनमें कई उम्मीदवार तो पहुंचे ही नहीं। वहीं, कुछ उम्मीदवार ऐसे भी थे जिनका रजिस्टर ठीक तरह से मेंटेन नहीं था। इन सबको संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर ने कारण बताओ नोटिस जारी किए। शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद शर्मा, स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार कुशल राज और आजाद प्रत्याशी एमडी शर्मा को चुनाव प्रचार खर्च का ब्योरा मेंटेन न रखने पर नोटिस जारी हुए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर भूपेंद्र अत्री ने बताया कि इन्हें जल्द नोटिस के साथ अपने खर्च का ब्योरा देना होगा। वहीं, कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से माकपा उम्मीदवार कुलदीप सिंह तंवर, बसपा उम्मीदवार रमेश कुमार और आजाद उम्मीदवार इंद्र सिंह को भी नोटिस जारी हुए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ज्योति राणा ने बताया कि चार उम्मीदवारों से ब्योरा मिल गया है। उधर, आरओ अजीत भारद्वाज ने बताया कि शिमला शहरी सीट से स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार किशोरीलाल को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन



बाक्स
चुनाव खर्च की तीन बार होगी जांच
शिमला। नामांकन से लेकर 28 अक्तूबर तक के चुनाव खर्च में अब तक मिली रिपोर्ट के अनुसार विक्रमादित्य सिंह ने सबसे ज्यादा प्रचार में पैसा लगाया है। 23 अक्तूबर को नामांकन भरने वाले शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने 28 अक्तूबर तक एक लाख 31 हजार 828 रुपये प्रचार में खर्च किए हैं। वहीं, कसुम्पटी विधानसभा सीट से आजाद उम्मीदवार देवराज भारद्वाज ने सबसे कम 600 रुपये खर्च किए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार एक उम्मीदवार प्रचार पर अधिकतम 28 लाख रुपये खर्च कर सकता है। हर उम्मीदवार के चुनाव खर्च की कुल तीन बार जांच होगी। पहली जांच में जिन उम्मीदवारों को नोटिस जारी हुए हैं, उन्हें जल्द इसकी रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसने कितना पैसा खर्च किया

शिमला शहरी सीट
उम्मीदवार कितना खर्च
हरभजन सिंह भज्जी(कांग्रेस) 42,620
संजय चौहान (माकपा) 60,100
सुरेश भारद्वाज (भाजपा) 41,168
हरीश जनारथा (आजाद) 21,671
वीरेंद्र कुमार (आजाद) 936

शिमला ग्रामीण सीट
उम्मीदवार कितना खर्च
विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) 1,31,828
बाकी तीन उम्मीदवारों ने अभी ब्यड्डरा नहीं दिया है।

कसुम्पटी सीट
उम्मीदवार कितना खर्च
अनिरुद्ध सिंह (कांग्रेस) 1,14,934
विजय ज्योति सेन (भाजपा) 42,887
मदनमोहन ठाकुर (आजाद) 60,100
देवराज (आजाद) 600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed