फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी शुरू, पहले दिन एक आवेदन रद्द

नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी शुरू, पहले दिन एक आवेदन रद्द

Tue, 24 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी शुरू, पहले दिन एक आवेदन रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। जिला शिमला की आठ विधानसभा सीटों के लिए मिले नामांकनों में से दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। मंगलवार को स्क्रूटनी के दौरान इन दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए। ठियोग विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी मंत्री विद्या स्टोक्स का नामांकन फॉर्म में खामियों के चलते रद्द किया गया है। वहीं, जुब्बल कोटखाई से राष्ट्रीय आजाद मंच पार्टी के प्रत्याशी गोविंद कुमार का नामांकन भी रद्द हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नामांकन पत्रों में कुछ खामियां सामने आने के बाद ये नामांकन रद्द किए गए हैं। वहीं, दो उम्मीदवारों के नामांकनों पर आपत्तियां भी आई हैं। रामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार के नामांकन पर आपत्ति दर्ज की गई है। इनके नामांकन पर अब बुधवार सुबह फैसला लिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस ने शिमला ग्रामीण सीट से भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतरे प्रमोद शर्मा के नामांकन पर आपत्ति जताई है। फिलहाल, दोनों के नामांकन स्वीकार किए गए हैं।

प्रमोद के नामांकन पर जताई आपत्ति
कांग्रेस ने रिटर्निंग ऑफिसर से पूछा कि जब प्रमोद शर्मा ने यूनिवर्सिटी में अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया ही नहीं तो उनका नामांकन कैसे ले लिया गया? कांग्रेस का कहना था कि बिना इस्तीफा पत्र के ही प्रमोद ने नामांकन किया है। ऐसे में उनका नामांकन रद्द होना चाहिए। क्योंकि यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट ही तय करेगा कि उन्हें पहले की तरह छूट मिलेगी या नहीं। मामला सब-ज्यूडिशियस बताते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने फिलहाल प्रमोद का नामांकन स्वीकार कर लिया है। शिमला शहरी, ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा सीटों के लिए मिले सभी उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए जाने के बाद स्वीकार कर लिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहनचंद ठाकुर का कहना है कि पहले दिन दो नामांकन रद्द हुए हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवारों के साथ की बैठक
शिमला। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के साथ मंगलवार को बैठक भी की। इसमें बताया गया कि उम्मीदवारों को कैसे प्रचार करना है, कैसे खर्च का रजिस्टर मेंटेन करना है। साथ ही नियमानुसार किस तरह से प्रचार होना चाहिए, इसकी भी जानकारी दी गई। कई आजाद उम्मीदवार बैठक में पहुंचे। वहीं, कई प्रत्याशियों के एजेंट बैठक का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed