{"_id":"59eb82f34f1c1bb6678b6c7a","slug":"111508606707-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसुम्पटी से अनिरूद्घ ने भरा नामांकन, दो आजाद उम्मीदवार भी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसुम्पटी से अनिरूद्घ ने भरा नामांकन, दो आजाद उम्मीदवार भी मैदान में
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी की तीन सीटों के लिए शनिवार को कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह समेत चार प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे विधायक अनिरुद्ध सिंह ने दोपहर करीब 12 बजे अपना नामांकन दाखिल किया।
उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर ज्योति राणा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। उनके साथ पत्नी चेतना सिंह और पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। इससे पहले अनिरुद्ध ने लोअर बाजार से उपायुक्त कार्यालय तक रैली भी निकाली। वहीं, शिमला ग्रामीण सीट से आजाद उम्मीदवार एमडी शर्मा और स्वाभिमान पार्टी के प्रत्याशी कुशाल राज ने भी नामांकन भर दिया है। शिमला शहरी सीट पर आजाद उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार ने भी नामांकन भर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है। सभी दावेदारों ने नामांकन से पहले रैलियां भी निकालीं। अब तक राजधानी की तीन सीटों के लिए कुल पांच नामांकन मिल चुके हैं। इनमें कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में दो, शिमला शहरी में एक, जबकि शिमला ग्रामीण में दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।
जनता बनाती है राजा : अनिरुद्ध
कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नाज चौक से लोअर बाजार होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। नामांकन भरने के बाद अनिरुद्ध ने कहा कि पांच साल में काफी काम किए हैं। इसके रिजल्ट लोग देख रहे हैं। कहा कि छात्राओं के लिए कॉलेज खोलने, पार्किंग बनाने समेत कई ऐसे वायदे हैं जो अब उन्हें पूरा करने हैं। कहा कि दो-तीन दिन में वह अपना घोषणा पत्र भी जारी कर देंगे। विधायक ने कहा कि जो लोग राजपरिवार को ही टिकट देने की बात कह रहे हैं, उन्हें कह दूं कि चुनाव में जनता ही तय करती है कि किसे राजा बनाना है।
विज्ञापन
अधीक्षक की नौकरी छोड़ उतरे राजनीति में
सचिवालय में अधीक्षक की नौकरी छोड़ राजनीति में आए एमडी शर्मा ने कहा कि शिमला ग्रामीण में लोग जंगली जानवरों की समस्या से त्रस्त है। उनका मकसद ऐसी योजना लाना है जिससे लोगों की फसलें बच सकें। कहा कि उन्होंने भाजपा से टिकट मांगा था लेकिन नहीं मिला।