{"_id":"59ce87ac4f1c1bcd538b5102","slug":"111506707372-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में दवा खाने को भी नहीं मिला पानी, जानिये कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में दवा खाने को भी नहीं मिला पानी, जानिये कैसे
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
आईजीएमसी में शुक्रवार को पानी की आपूर्ति ठप हो गई। वार्डों में भर्ती मरीज दवा तक खाने को तरस गए। ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा डॉक्टरों के कमरों में भी पानी नहीं आया। पानी न मिलने के कारण मरीजों को दवाई खिलाने के लिए तीमारदार निजी दुकानों और कैंटीन के चक्कर लगाने को मजबूर हो गए। अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदारों ने बोतल बंद पानी खरीद कर मरीजों को दवा खिलाई। उधर बाथरूम में भी पानी न आने के कारण मरीजों-तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़। शुक्रवार सुबह सात बजे आईजीएमसी की टंकियों को होने वाली पानी की सप्लाई अचानक बंद हो गई। अस्पताल की नई बिल्डिंग में पानी न आने की शिकायत अस्पताल प्रबंधन को भी मिली लेकिन समय पर कुछ नहीं किया गया। इससे दिनभर पानी नहीं आया। बाद में पता चला कि मोटर जल चुकी थी। इससे पानी ऊपर नहीं चढ़ पाया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मोटर की मरम्मत को कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। सुबह ग्यारह बजे तक स्पेशल वार्ड सहित पूरे भवन में पानी की शिकायतों को लेकर फोन घनघनाने लग पड़े थे। दोपहर तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। शाम करीब छह बजे प्रबंधन से इस बारे जानकारी लेनी चाही तो कहा गया कि मोटर को दुरुस्त किया जा रहा है।
.....
मोटर जलने से बाधित हुई पानी की सप्लाई
अस्पताल के नये भवन की छठी मंजिल के लिए पानी की सप्लाई करने वाली मोटर अचानक जल गई थी। मोटर के जलने के कारण टंकियों में सप्लाई नहीं हो पाया। इसके कारण कुछ देर के लिए समस्या आई, लेकिन देर शाम तक मोटर को दुरुस्त कर दिया गया।
-डॉ. रमेश चंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी
....
क्या कहा लोगों ने
टायलेट भी नहीं जा पाए
स्पेशल वार्ड में नक्षत्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में पानी की सप्लाई सुबह से ही नहीं है। सप्लाई न होने के कारण मरीज और तीमारदार टायलेट नहीं जा पा रहे हैं। प्रबंधन की ओर से भी देर शाम तक सप्लाई की बहाली को लेकर कोई समाधान नहीं निकाला।
विज्ञापन
...
पैसे खर्च कर खरीदा पानी
स्पेशल वार्ड में दाखिल मरीज पूनम वर्मा का कहना है कि उन्हें दिन में कई मर्तबा बाहर जाना होता है। दवाइयां भी काफी गर्म हैं। वहीं टॉयलेट जाने के लिए पैसे देकर पानी खरीदना पड़ा है। स्पेशल वार्ड का किराया भी काफी ज्यादा है। ऐसे में प्रबंधन को यहां की प्राथमिकता को समझना चाहिए।
000
...
प्रबंधन का दावा, नहीं रुके ऑपरेशन
अस्पताल के नए भवन में कार्डियोलॉजी और सीटीवीएस विभाग के ऑपरेशन थियेटर हैं। सीटीवीएस का थियेटर में इन दिनों नहीं चल रहा है। कार्डियोलॉजी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन रुकने के सवाल पर प्रबंधन ने दावा किया कि किसी भी मरीज के ऑपरेशन नहीं रोके गए हैं।