फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   11 players from Chamba will show their strength in the national competition

Chamba: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे चंबा के 11 खिलाड़ी, अंशुल-भूमिका करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

Mon, 11 Nov 2024 06:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Nov 2024 06:48 PM IST
सार

बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बरौर स्कूल के सनी और इशांत, जबकि साहला स्कूल के छात्र अश्वनी का चयन हुआ है। 

विज्ञापन
11 players from Chamba will show their strength in the national competition
अंशुल कुकरेजा - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चंबा के 11 खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाएंगे। बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बरौर स्कूल के सनी और इशांत, जबकि साहला स्कूल के छात्र अश्वनी का चयन हुआ है। कुश्ती में करवाल की कीर्ति और खुशनगरी के ललित ठाकुर, एथलेटिक्स में कामला की कनिका और चूड़ी के साहिल का चयन हुआ है। खो-खो में भांदल के लक्की वर्मा, बैडमिंटन में कोहाल के विशाल ठाकुर और वॉलीबाल में भांदल की नव्या भारद्वाज चुनी गईं हैं। इनके लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र ठाकुर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर जिला के 11 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 

विज्ञापन


हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे अंशुल, भूमिका
 राष्ट्रीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चंबा के दो खिलाड़ी भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर महर्षि दयानंद आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के अंशुल कुकरेजा 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जबकि मलाल स्कूल की छात्रा भूमिका जेवलिन थ्रो हिस्सा लेंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी फिंडरू राम ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विज्ञापन

हरियाणा की छात्राएं सीख रहीं क्लाइंबिंग, रेपलिंग
जनजातीय क्षेत्र लाहौल के पर्वतारोहण उपकेंद्र जिस्पा में हरियाणा की 60 एनएसएस स्वयंसेवी छात्राएं साहसिक गतिविधियां सीख रही हैं। 10 दिवसीय साहसिक शिविर 14 नवंबर तक चलेगा। छात्राएं रॉक क्लाइंबिंग, रेपलिंग, रस्सी के सहारे नदी को पार करना और हिमालय नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण ले रही हैं। संस्थान प्रभारी मोहन नाजू ने बताया कि संस्थान ने विभिन्न साहसिक खेलों में इस साल 393 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया है। 

इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की ओर से घोषित परीक्षा परिणामों में राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा के 2020-24 बैच के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर स्वर्ण और रजत पदक अर्जित किए हैं। इनके अलावा संस्थान के लगभग 20 विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर अपने-अपने ट्रेड में शीर्ष 6 स्थानों पर अपना नाम दर्ज कराया है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तन्मय उपमन्यु, सिविल इंजीनियरिंग में संदीप कटोच, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में अंबिका और आर्किटेक्चर में साहिल चौधरी ने प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक अर्जित किए हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्वाति ठाकुर, सिविल इंजीनियरिंग में पंकज राज शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में शिवानी चौधरी और आर्किटेक्चर में आंचल वर्मा ने प्रदेश स्तर पर रजत पदक अर्जित किए हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. दीपक बंसल ने सभी पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है। इन सभी विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के 23 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में पदक और डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed