फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10th and 12th class pre board examinations to be held in February in himachal

फरवरी में होंगी 10वीं और और 12वीं कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षाएं

Tue, 22 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Dec 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
10th and 12th class pre board examinations to be held in February in himachal
परीक्षा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की फरवरी 2021 में प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी। कोरोना संकट अगर दूर हो गया तो इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाकर परीक्षाएं ली जाएंगी। अगर हालात में सुधार नहीं आया तो पूर्व की तरह प्री बोर्ड परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही ली जाएंगी। मार्च में वार्षिक परीक्षाएं होने से पहले इन प्री बोर्ड परीक्षाओं के चलते विद्यार्थियों को तैयारियां करने का मौका मिल जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साल 2020 से शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी प्री बोर्ड परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया था। इस साल पहली बार फरवरी में शिक्षा विभाग ने दसवीं और बारहवीं कक्षा में प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी।

विज्ञापन


अब इसी तर्ज पर दोबारा से फरवरी 2021 में इन परीक्षाओं को करवाया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि प्री बोर्ड परीक्षाओं से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों का आंकलन करने का मौका मिलता है। जिन विद्यार्थियों के प्री बोर्ड परीक्षाओं में कम अंक आते हैं, उनमें सुधार लाने के लिए शिक्षकों को भी समय मिल जाता है। जिस विषय में विद्यार्थियों के अंक कम आते हैं, उनकी अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर सुधार किया जा सकता है। जिससे वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों के परिणाम में सुधार आता है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2021 में होंगी। परीक्षाएं किस तरह से ली जाएंगी। इसको लेकर मंथन जारी है। कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए परीक्षाओं का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed