{"_id":"608e953a8ebc3e8d3a367f7f","slug":"10831-people-registration-for-entry-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्यों से इस सप्ताह हिमाचल आएंगे 10,831 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी राज्यों से इस सप्ताह हिमाचल आएंगे 10,831 लोग
Mon, 03 May 2021 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 May 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस सप्ताह बाहरी राज्यों से 10,831 लोग आएंगे। कांगड़ा, सोलन और ऊना जिले में आने के लिए सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न बॉर्डरों पर 6352 लोगों को प्रवेश मिलेगा। लाहौल-स्पीति जिले में आने को सिर्फ 20 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
एक मई को प्रदेश में 10057 लोगों ने प्रवेश किया। बिलासपुर में 424, चंबा 341, हमीरपुर 902, कांगड़ा 2454, किन्नौर 28, कुल्लू 479, लाहौल-स्पीति 27, मंडी 746, शिमला 540, सिरमौर 1091, सोलन 1276 और ऊना में 1749 लोगों ने प्रवेश किया।
विज्ञापन
आरटीपीसीआर की 72 घंटे पुरानी निगेटिव रिपोर्ट या 14 दिन के होम आइसोलेशन में रहने की शर्त पर इन लोगों को प्रवेश मिला है। 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रदेश में 28264 लोग आए। प्रदेश में प्रवेश करने को लेकर बंदिशें लगते ही भारी संख्या में लोगों ने प्रदेश में आने के लिए पंजीकरण करवाया। 27 अप्रैल को 174, 28 को 4280, 29 अप्रैल को 9890 और तीस अप्रैल को 13920 लोगों ने हिमाचल में वापसी की।
विज्ञापन
अभी तक प्रदेश में करीब 39 हजार लोग आ चुके हैं। लॉकडाउन लगने की संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश में आने वाले लोगों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। तीन मई के लिए 6352, चार मई को 1769, पांच मई को 1135, छह मई को 568, सात मई को 612 और आठ मई को आने के लिए 395 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।
तीन से आठ मई तक किस जिले में आएंगे कितने लोग
जिला लोग
कांगड़ा 2824
सोलन 2570
ऊना 1408
शिमला 760
हमीरपुर 748
मंडी 713
सिरमौर 619
बिलासपुर 479
कुल्लू 343
चंबा 266
किन्नौर 81
लाहौल-स्पीति 20
कुल 10831