फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   107 year old kamu devi always give vote

वोटर्स के लिए सबसे बड़ी मिसाल हैं 107 वर्षीय कामु देवी

Mon, 31 Mar 2014 09:20 PM IST
दिनेश जस्पा/ अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा/ अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Mon, 31 Mar 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
107 year old kamu devi always give vote

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग को भले ही कितने भी पापड़ क्यों न बेलने पड़ें, लेकिन जनजातीय जिले की 107 वर्षीय बुजुर्ग महिला कामु देवी आज की युवा पीढ़ी के लिए मिसाल हैं।

विज्ञापन


लाहौल घाटी के दुर्गम क्षेत्र तिंदी पंचायत के सलग्रां धार गांव की दादी अम्मा के नाम से विख्यात कामु देवी चुनाव की बात सुनते ही अपने पोतों से पूछने लगी कि दो साल के भीतर दो बार चुनाव हो चुके हैं, अब तीसरी बार कौन सा चुनाव होने जा रहा है।
विज्ञापन


बेटों और पोतों के बताया कि अब देशभर में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं तो दादी अम्मा झट से तैयार हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भले ही शरीर में ताकत नहीं रही, लेकिन वह अपने चहेते प्रत्याशी के पक्ष में मतदान जरूर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सात मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर 107 वर्षीय बुजुर्ग बहुत उत्साहित हैं। वे राजनीति में कम, लेकिन वोट डालने में अधिक रुचि रखती हैं।

उन्होंने बताया कि वे अपने छह बेटों और 15 पोतों के साथ लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान करेंगी। हालांकि उन्होंने खुशी जताई कि पहले के जनजातीय क्षेत्र और आज में बहुत बदलाव आ गया है।


लोग अब विकास की बात करते हैं। नेताओं के काम न करने पर उन्हें टका सा जवाब देते हैं। यही कारण हैं कि यहां आज सड़कें, पुल और स्कूल हैं।

उन्होंने बताया कि उनके युवावस्था के दिनों में प्रत्याशी वोट मांगने के लिए सलग्रां जैसे दूरदराज इलाकों में वोट मांगने में नहीं पहुंचते थे, लेकिन आज प्रत्याशी दौड़े-दौड़े मतदाताओं के पास पहुंचते हैं।

उन्होंने खुशी जताई कि जनता की मांग पर यहां चिनाब की धारा पर करोड़ों रुपये का सलग्रां पुल बना है। ये वोट की ही कीमत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed