{"_id":"575ae7194f1c1bca389c66dd","slug":"102-and-108-ambulance-strike-in-himachal-from-17th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहें तैयार, हिमाचल में इस तारीख से ठप होने वाली हैं एंबुलेंस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहें तैयार, हिमाचल में इस तारीख से ठप होने वाली हैं एंबुलेंस सेवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में 102 और 108 चलाने वाले चालकों की यूनियन ने 17 जून को प्रदेश में एंबुलेंस का संचालन ठप करने की चेतावनी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 102 और 108 चलाने वाले चालकों की यूनियन ने 17 जून को प्रदेश में एंबुलेंस का संचालन ठप करने की चेतावनी दी है। संगठन पदाधिकारियों ने साफ किया है कि कंपनी कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन
ऐसे में वे 17 जून को सभी गाड़ियों की चाबी सरकार को सौंपकर हड़ताल पर जाएंगे। निजी कंपनी से करार खत्म कर सरकारी विभाग में मर्ज करने की मांग कर रहे 102 तथा 108 कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी जीबीकेएमआरवाई के साथ इंटक पदाधिकारियों और चालकों की बैठक में कंपनी ने प्रताड़ित कर्मचारियों के हित में कोई फैसला नहीं लिया। कर्मचारियों की कंपनी से निकाले गए 170 कर्मचारियों को सेवा में दोबारा बहाली की मांग की थी।
विज्ञापन
संगठन के पदाधिकारी पूरन चंद ने कहा कि 9 मई को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुए करारनामे में सरकार ने माना था कि कंपनी किसी भी कर्मचारी के मानदेय में किसी प्रकार की कटौती नही करेगी और न ही किसी कर्मचारी को सेवा से निकाला जाएगा।
इसके बावजूद कंपनी कर्मचारियों को डरा धमका कर अन्य कर्मचारियों को भी निकालने की कोशिश कर रही है और सरकार के आदेश के बावजूद कंपनी नई भर्ती कर रही है।