{"_id":"5b4638184f1c1b56238b5dca","slug":"101531328536-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन के रफ्तार पकड़ने से पहले भट्ठाकुफर फल मंडी जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन के रफ्तार पकड़ने से पहले भट्ठाकुफर फल मंडी जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब सीजन के रफ्तार पकड़ने से पहले ही भट्ठाकुफर फल मंडी में ट्रैफिक जाम की समस्या गहरा गई है। मंडी के भीतर और बाहर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात नहीं है। करीब डेढ़ महीने पहले यहां फलों की खरीद फरोख्त का काम शुरू हो चुका है। बावजूद इसके अब तक व्यवस्थाएं बनाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मंडी में रोजाना सौ से अधिक गाड़ियां फल लेकर पहुंच रही हैं। गाड़ियों को पार्किंग करने के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं है। नेशनल हाइवे पर ही बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। इससे हादसे का खतरा पैदा हो गया है। चार से पांच हजार पेटियों की आमद शुरू होते ही मंडी में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन
सेब बिकने के बाद आक्शन यार्ड से खाली गाड़ियां बाहर न निकलने के कारण एंट्री गेट पर ही जाम लग रहा है। पीक सेब सीजन के दौरान सेब से लदी गाड़ियों की कतार भट्ठाकुफर फल मंडी से ढली टनल तक लग जाती है। इस बार भी प्रशासनिक लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति पैदा होने की आशंका है। इससे सेब उत्पादकों और कारोबारियों को ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
पानी कनेक्शन लगेगा, सभी सुविधाएं मिलेंगी
मंडी में तुरंत पानी का कनेक्शन लगवाने के लिए निगम आयुक्त से बात कर ली है। पुलिस की तैनाती और शराब का ठेका शिफ्ट करने के लिए उपायुक्त शिमला को लिखा है। मंडी आने वाले फल उत्पादकों और कारोबारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। - नरेश शर्मा, चेयरमैन, एपीएमसी
तुरंत होगी पुलिस की तैनाती, ट्रैफिक नियंत्रित होगा
मंडी में ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए तुरंत पुलिस की तैनाती की जाएगी। सेब उत्पादकों और स्थानीय लोगों को जाम से दिक्कत पेश न आए इसके लिए मंडी आने वाली गाड़ियों को नियंत्रित किया जाएगा। - अमित कश्यप, उपायुक्त शिमला
गड्ढों में तब्दील मंडी परिसर, पानी का कनेक्शन तक नहीं
भट्ठाकुफर फल मंडी में समस्याओं का अंबार है। मंडी परिसर गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश के बाद गड्ढे तालाब में तब्दील हो गए हैं। मंडी के शौचालय में पानी का कनेक्शन तक नहीं है। सेब उत्पादकों, कारोबारियों, मजदूरों को पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। सड़क किनारे नालियां टूटी हैं। मंडी के पीछे पहाड़ी से गिरने वाली चट्टानों को रोकने के लिए यहां महज लोहे की जाली लगाई है।
सुविधाएं नहीं दी, ठेका खुलवा दिया
प्रशासन ने सेब सीजन में मंडी आने वाले हजारों लोगों को कोई सुविधा तो दी नहीं है उल्टा आक्शन यार्ड के पास शराब का ठेका खुलवा दिया है। रोजाना शराब पीकर लोग मंडी में घुसकर हंगामा कर रहे हैं। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। कारोबारियों ने इस ठेके को यहां से हटाने की मांग की है।