फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पानी, पार्किंग और तंग सड़कों से बेहाल भराड़ी के लोग

पानी, पार्किंग और तंग सड़कों से बेहाल भराड़ी के लोग

Mon, 21 May 2018 12:25 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
पानी, पार्किंग और तंग सड़कों से बेहाल भराड़ी के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। पानी, पार्किंग और तंग सड़कों से शहर के वार्ड नंबर-एक भराड़ी के लोग परेशान हैं। नगर निगम तीसरे दिन भरपूर पानी देने के दावे करता है, लेकिन हकीकत ये है कि ज्यादातर घरों में कम प्रेशर के चलते चंद बाल्टियां ही नसीब होती हैं। सड़कें इतनी तंग हैं कि आए दिन जाम लगता है। बाजार का एक हिस्सा ऐसा है जो सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ा। पैदल रास्ते खस्ताहाल हैं तो स्ट्रीट लाइटें भी काम नहीं करतीं। वार्ड में नए निर्माण और विकास कार्यों की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस टैंक में तीन साल पहले बच्चे का शव मिला था, उस पर आज तक रैलिंग नहीं लग सकी है।
लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर वन अब समस्याओं में नंबर वन बन गया है। अमर उजाला की टीम ने रविवार को वार्ड का दौरा किया तो लोगों ने समस्याओं का अंबार बता दिया।
विज्ञापन


सालों से बन रहा कम्युनिटी सेंटर
कम्युनिटी सेंटर का काम सालों से अटका है। दो पार्षद बदल गए लेकिन काम पूरा नहीं करवा पाए। लोगों का कहना है कि अब नए पार्षद को भी चुनकर एक साल होने वाला है लेकिन काम पूरा नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1. पार्किंग नहीं, कहां खड़ी करें गाड़ियां
वार्ड में एक भी बड़ी पार्किंग नहीं है। गाड़ियां तो ले लीं, लेकिन खड़ी कहां करें। टैक्स चुकाने के बावजूद पार्किंग तक की सुविधा नहीं मिल रही है। तंग सड़क पर हर कहीं गाड़ी पार्क करनी पड़ती है- पुनीत सूद

2. सहयोग करने को तैयार नहीं पार्षद
हमने अपने प्रयासों से सड़क को चौड़ा करने के लिए योजनाएं लाईं, लेकिन स्थानीय पार्षद सहयोग करने को तैयार नहीं। कम्युनिटी सेंटर का काम आज तक पूरा नहीं करवा पाए हैं -संजीव सूद

3. ज्यादातर रास्ते खस्ताहाल, लाइटें खराब
ज्यादातर पैदल रास्ते खस्ताहाल हैं। स्ट्रीट लाइटें भी बंद रहती हैं। रात के समय पैदल चलना मुश्किल होता है। स्कूली बच्चों को भी इन्हीं खस्ताहाल रास्तों से गुजरना पड़ रहा है-राजकुमार

4. सड़क तंग, कई जगह अतिक्रमण
वार्ड में पहले ही सड़क काफी तंग है। दूसरा बाजार में कई जगह दुकानों से अतिक्रमण किया गया है। इससे सड़क काफी तंग हो गई है। आए दिन जाम लगता है। निगम की इसके लिए कोई योजना नहीं-आशु चौहान

5. तीसरे दिन चंद बाल्टी पानी
अपर भराड़ी में तीसरे और चौथे दिन पानी आता है। प्रेशर इतना कम रहता है कि टंकी तक नहीं भर पाती। कई बार शिकायत की लेकिन कोई नहीं सुनता। चंद बाल्टी पानी में गुजारा करना पड़ रहा है-देवशी


6. शिकायत पर सुनवाई नहीं
80 साल की उम्र में भी पानी नल से ढोना पड़ रहा है। घर में कम प्रेशर में पानी आता है। घर के आगे की नालियां आज तक न पक्की की और न ही इन्हें ढका गया। शिकायत पर कमेटी वाले बस देखने आते हैं, कुछ करते नहीं-रंभा सूद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed