{"_id":"5a579adf4f1c1bec188b46d2","slug":"101515690719-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुटू में ट्रांसफार्मर जला, पूरे इलाके की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुटू में ट्रांसफार्मर जला, पूरे इलाके की बती गुल
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी के दौरान बिजली आपूर्ति बहाल करने के दावे करने वाले बिजली बोर्ड की पोल खुल गई है। वीरवार सुबह टुटू क्षेत्र में बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया। कई क्षेत्रों में पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो पाई तो कई क्षेत्रों में शाम तक। दिन भर लोग परेशान होते रहे। सुबह आठ बजे बत्ती गुल हो गई। सुबह बिजली गुल हो जाने से लोग और कारोबारी परेशान हो गए।
टुटू बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में एक साथ बत्ती गुल हो गई। बोर्ड ने दोपहर करीब 12 बजे धामी और बनूटी फिडर से कुछ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ट्रांसफर कर दी थी लेकिन कुछ क्षेत्रों में लोग दिन भर बिजली से वंचित रहे। देर शाम दूसरे ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के हर जगह विद्युत आपूर्ति ट्रांसफर की गई। क्षेत्र के लोगों का पूरा दिन अंधेरे में बीतने से परेशान होना पड़ा। बोर्ड ने सोलन से नया ट्रांसफार्मर मंगवा दिया है। बोर्ड ट्रांसफार्मर को आज इंस्टाल करने का दावा कर रहा है। बोर्ड के सहायक अभियंता सुरेश शर्मा ने बताया कि अचानक टुटू चौक पर स्थित बोर्ड का ट्रांसफार्मर जल गया है। दूसरे ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति ट्रांसफर कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक नया ट्रांसफार्मर इंस्टाल कर दिया जाएगा।