फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पेंटिंग में कनिका ने रही प्रथम

पेंटिंग में कनिका ने रही प्रथम

Thu, 10 Aug 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
पेंटिंग में कनिका ने रही प्रथम
भावानगर (किन्नौर)।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय के सौजन्य से नौ अगस्त से 15 अगस्त तक बाह्य शौच मुक्त एवं ठोस व तरल कचरा प्रबंधन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार में भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में निकिता ने पहला, सितारा ने दूसरा और सिद्धार्थ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में कनिका पहले, नेहा दूसरे और अक्षिता तीसरे स्थान पर रही। बीडीओ रमन वीर चौहान ने बताया कि पूरे निचार उपमंडल में अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा। छात्रों ने निचार में जागरूकता रैली भी निकाली। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया व सभी ने क्षेत्र को बाह्य शौच मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बीडीसी अध्यक्ष मीरा नेगी, निचार पंचायत प्रधान बसंती नेगी, प्रधानाचार्य एकलव्य आदर्श विद्यालय के विपन कुमार शर्मा सहित अन्य अध्यापक व ग्रामवासी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed