फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1000 TGT recruitment in himachal.

हिमाचल में टीजीटी के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी

Sat, 18 Jun 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Jun 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
1000 TGT recruitment in himachal.
हिमाचल सरकार ने एक हजार से अधिक टीजीटी के पद भरने की तैयारी कर दी है। - फोटो : Demo pic

हिमाचल सरकार ने एक हजार से अधिक टीजीटी के पद भरने की तैयारी कर दी है। संभावित है कि 22 जून को मंत्रिमंडल की बैठक में पद भरने की घोषणा होगी। स्कूलों से शिक्षकों की कमी दूर करने का प्रस्ताव प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार को भेजा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आदेशानुसार शिक्षा निदेशालय ने फाइल अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा को भेज दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में टीजीटी के 1800 से अधिक पद भरने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने 817 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पचास प्रतिशत पद बैचवाइज और पचास प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी चल रही है। अपग्रेड और नए खोले गए स्कूलों में भी शिक्षकों की जरूरत है। मुख्यमंत्री का मानना है कि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के अनुपात में पर्याप्त शिक्षक होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 जून को भर्ती पर मुहर लगा सकती है सरकार

1000 TGT recruitment in himachal.
संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग में टीजीटी भर्ती को लेकर सरकार बड़ी घोषणा कर सकती है। - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में मुख्यमंत्री कार्यालय ने बीते दिनों शिक्षा विभाग से रिक्त पदों वाले स्कूलों का ब्योरा तलब किया था। रिपोर्ट के आधार पर अब सरकार ने टीजीटी के एक हजार से अधिक पद भरने का फैसला लिया है। 22 जून को कैबिनेट बैठक बुलाई है।

23 जून को मुख्यमंत्री का जन्मदिवस है। हिमाचल में करीब डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग में टीजीटी भर्ती को लेकर सरकार बड़ी घोषणा कर सकती है।

अभी चल रही है 941 टीजीटी की भर्ती

1000 TGT recruitment in himachal.
कमीशन ने 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। - फोटो : Demo pic

प्रदेश में 941 टीजीटी भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग में टीजीटी के 404 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे, जबकि 380 पद बैचवाइज। हिमाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हमीरपुर सीधी भर्ती करेगा। कमीशन ने 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

बैचवाइज भर्ती जिलों में उपनिदेशक करेंगे। 10 जून तक जिलों में आवेदन लिए हैं। अब जल्द इंटरव्यू की तारीख घोषित होगी। टीजीटी के 157 पद विभिन्न कोटे के तहत भरे जाएंगे। 536 टीजीटी आर्ट्स, 348 टीजीटी नॉन मेडिकल और 57 टीजीटी मेडिकल के पद भरे जाएंगे।

सीधी भर्ती के तहत हिमाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन हमीरपुर लिखित परीक्षा लेगा। कमीशन ने इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे हैं। स्नातक की डिग्री में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों और बीएड करने वाले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बैचवाइज भर्ती जिला उपनिदेशक करेंगे। इनमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को आधार बनाकर भर्ती की जाएगी। मेडिकल, नॉन मेडिकल के लिए बीएससी, बीएड और आर्ट्स के लिए बीए, बीएड की डिग्री पहले करने वालों को वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed