{"_id":"60c0c88a32ea0b379d1e3c61","slug":"100-ventilators-will-be-installed-in-children-s-wards-for-the-third-corna-wave-health-department-started-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर को लेकर बच्चों के वार्डों में लगेंगे 100 वेंटिलेटर, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर को लेकर बच्चों के वार्डों में लगेंगे 100 वेंटिलेटर, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां
Wed, 09 Jun 2021 07:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Jun 2021 07:26 PM IST
सार
हिमाचल में अभी करीब 40 से 50 वेंटिलेटर हैं। दूसरी लहर में जिस तरह मरीजों को ज्यादा वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, उसको देखते हुए तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य महकमा कमी नहीं छोड़ना चाहता है।
विज्ञापन
वेंटिलेटर(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर हिमाचल सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं। कोविड से ज्यादा बीमार होने वाले बच्चों को वेंटिलेटर की कमी न हो, इसके लिए राज्य में पीडियाट्रिक्स वार्ड में वेंटिलेटरों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। करीब 100 ऐसे आधुनिक वेंटिलेटर तैयार किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो। अलग से बिस्तरों की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
राज्य में अभी करीब 40 से 50 वेंटिलेटर हैं। दूसरी लहर में जिस तरह मरीजों को ज्यादा वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, उसको देखते हुए तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य महकमा कमी नहीं छोड़ना चाहता है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि सभी सीएमओ और प्रधानाचार्यों को अलर्ट किया गया है। बच्चों के वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। वार्डां में आधुनिक वेंटिलेटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन