{"_id":"63b9c146927e0a4a541704bb","slug":"100-nss-volintary-participate-in-camp-shimla-news-sml4332612147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राज्य एनएनएसएस कैंप में हिस्सा लेंगे 100 स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राज्य एनएनएसएस कैंप में हिस्सा लेंगे 100 स्वयंसेवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य एनएनएसएस कैंप में हिस्सा लेंगे 100 स्वयंसेवी
लालपानी स्कूल में 18 से शुरू होगा कैंप
62 स्वयंसेवी गणतंत्र दिवस की परेड में लेंगे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रिज मैदान पर होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेशभर से सौ एनएसएस स्वयं सेवी हिस्सा लेंगे।
राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (ब्वॉयज) लालपानी में गणतंत्र दिवस को लेकर 18 से 27 जनवरी तक एनएसएस कैंप चलेगा। इसके लिए 27 से 31 दिसंबर तक सुन्नी में हुए प्री आरडी एनएसएस कैंप में से सौ स्वयं सेवियों को चुना है। इनमें 50 छात्र और 50 छात्राएं हैं। कैंप के दौरान स्वयंसेवी स्कूल परिसर और रिज मैदान पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल में हिस्सा लेंगे। इसमें 31 छात्र और 31 छात्रा स्वयं सेवी फाइनल परेड के लिए चुने जाएंगे।
कैंप एनएसएस के राज्य समन्वयक दिलीप ठाकुर और आयोजन सचिव एवं लालपानी स्कूल के प्रधानाचार्य राम कृष्ण मारकंडेय की देखरेख में होगा। बताया कि 18 जनवरी को ही कैंप के लिए चयनित छात्र छात्राएं शिमला पहुंच जाएंगी। इनके साथ दस शिक्षक भी कैंप में हिस्सा लेंगे। बताया कि सुबह सात बजे योग और एक्सरसाइज से कैंप में शामिल स्वयं सेवियों की दिनचर्या शुरू होगी। कैंप में दस छात्र और दस छात्राएं सिर्फ कल्चरल एक्टिविटी में हिस्सा लेने के लिए चयनित किए जाते हैं। 27 जनवरी को कैंप का समापन होगा।