Himachal: 10 हजार मेधावियों को मिलेंगे स्मार्ट मोबाइल फोन, सीएम जयराम ने कुल्लू में किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू स्थित अटल सदन में मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित कर इसकी शुरुआत की। इसके साथ ही प्रदेशभर में अन्य मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन का वितरण शुरू हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को अटल सदन से श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल पुरस्कार योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कुल्लू जिले के 100 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मोबाइल भी वितरित किए। उधर, प्रदेश के कुछ जिलों में मंगलवार को मेधावियों को मोबाइल फोन वितरण का कार्य शुरू कर दिया है, जबकि अधिकतर में बुधवार को होगा। वर्ष 2020-21 में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं, बारहवीं और एचपीयू की कॉलेज की मेरिट में आने वाले बच्चों को ये मोबाइल वितरित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत सूबे के 10,000 स्कूलों और कॉलेजों के मेधावी बच्चों को यह मोबाइल प्रदान किए जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की।
कांग्रेस का न देश में और न ही प्रदेश में भविष्य : जयराम
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी बन गई है, जिसका न तो देश में भविष्य है और न ही प्रदेश में। इसके बावजूद चुनावी साल में लोगों को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। देश को आजाद हुए 75 साल का समय बीत गया है। 50 साल तो हिमाचल में कांग्रेस ने ही राज किया। फिर उन कामों को क्यों नहीं करवा पाए जो हमारी सरकार ने करके दिखाए हैं। पिछले पांच साल में प्रदेश ने देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस बार रिवाज बदलेगा। हिमाचल प्रदेश को इसकी जरूरत भी है। केंद्र में जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं, ऐसे नेतृत्व की हमें जरूरत भी है। कोरोना के मुश्किल दौर में भी हर विधानसभा में विकास की गति को थमने नहीं दिया। प्रदेश में पिछले पांच साल में 5,000 किलोमीटर सड़कें निकाली गई हैं। हिमाचल में इससे पहले एम्स का मतलब दिल्ली होता था। अब एम्स का मतलब बिलासपुर हो गया है।