फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 thousand nepali origin employees in himachal will be regularised soon

हिमाचल के 10 हजार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होंगे रेगुलर

Sat, 04 Feb 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Feb 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
10 thousand nepali origin employees in himachal will be regularised soon
हिमाचल प्रदेश सरकार

हिमाचल में सरकारी विभागों में लंबे समय से काम कर रहे नेपाल मूल के 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी अब जल्द ही नियमित होंगे। इनके नियमितीकरण के खिलाफ प्रदेश सरकार की ओर से दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब प्रदेश सरकार ने इन्हें नियमित करने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि नेपाल मूल के कर्मचारियों की याचिका पर हिमाचल हाईकोर्ट ने इन्हें नियमित करने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने प्रदेश सरकार को सभी कर्मचारियों को पात्रता के आधार पर रेगुलर करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


इस फैसले को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हिमाचल में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए भारतीय मूल का होना जरूरी था। नियुक्ति नियमावली के इसी क्लॉज की वजह से नेपाल मूल के हजारों कर्मचारी सालों से नियमित नहीं हो पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका

10 thousand nepali origin employees in himachal will be regularised soon

नेपाली मूल के कर्मचारियों ने केंद्रीय सेवाओं और दूसरे प्रदेशों में कार्यरत कर्मचारियों का हवाला देकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया था। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, हिमुडा,

वन, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, शिक्षा और ऊर्जा जैसे महकमों में हजारों नेपाल मूल के कर्मचारी लगे हैं। कई कर्मचारी दस-दस साल से रेगुलर होने की उम्मीद लगाए थे लेकिन नियम आड़े आ रहे थे। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इनके रेगुलर होने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed