फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10 people who came in contact with coronavirus infected pregnant woman also tested positive for covid 19

हिमाचल: कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला के संपर्क में आए 10 लोग भी पॉजिटिव

Fri, 17 Jul 2020 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
10 people who came in contact with coronavirus infected pregnant woman also tested positive for covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले के नाहन शहर का गोविंदगढ़ मोहल्ला कोरोना संक्रमण का केंद्र बन गया है। दो दिन पहले कोरोना संक्रमित पाई गई गर्भवती महिला के संपर्क में आए 10 लोग एक साथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में एक साथ कोरोना संक्रमण के इतने अधिक मामले पहली बार आए हैं। संक्रमितों में दो बच्चियां, तीन महिलाएं और पांच पुरूष बताए जा रहे हैं। इनमें महिला का पति भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


दो दिन पहले गोविंदगढ़ मोहल्ला की एक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बताया जा रहा है कि जुलाई महीने के प्रथम सप्ताह में महिला एक शादी में शामिल हुई थी। बरात पंजाब से आई थी। वहीं, महिला का भाई भी उससे मिलने आया था। ऐसे में प्रशासन को आशंका है कि पंजाब से आए लोगों में से ही कोई संक्रमित व्यक्ति यहां पहुंचा। जिनके संपर्क में आने से महिला संक्रमित हुई।
विज्ञापन


महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गोविंदगढ़ मोहल्ला में रैंडम सैंपलिंग शुरू की थी। कुल 14 सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब से आई रिपोर्ट में 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी लोग गोविंदगढ़ मोहल्ला से ही है। लिहाजा, महिला के संपर्क में आने से ही लोग संक्रमित हुए होंगे। इनमें महिला का पति, एक नौ और एक 10 साल की बच्ची भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी मोहल्ला से 13 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिला सिरमौर में अब कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या आठ से बढ़कर 18 हो गई है। हालाकि, 33 लोग ठीक होकर घर भी लौट गए हैं। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने 10 मामले पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले हुई शादी में पंजाब से बारात आई थी।


ऐसे में आशंका है कि पंजाब से ही किसी संक्रमित के आने से यहां संक्रमण पहुंचा। यात्रा इतिहास को खंगाला जा रहा है। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि कुल 185 सैंपल जांच को भेजे गए थे। इनमें 169 निगेटिव आए हैं। जबकि 10 पॉजिटिव। छह सैंपलों की अभी जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि गुरुवार के शेष तीन सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed