{"_id":"67409d9bb527b200cc050ddb","slug":"10-people-interrogated-for-stone-pelting-in-ashram-shimla-news-c-19-1-sml1007-444600-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आश्रम में पथराव करने पर 10 लोगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आश्रम में पथराव करने पर 10 लोगों से पूछताछ
विज्ञापन
खास
घटना की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली, गिरफ्तारी के डर से कई लोगों ने ली अग्रिम जमानत
रामकृष्ण मिशन आश्रम में 16 नवंबर को हुई थी पत्थरबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रामकृष्ण मिशन आश्रम में बीते दिनों हुए पथराव के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने में तलब करना शुरू कर दिया है। अभी तक इस मामले में 10 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जा चुका है।
पुलिस ने आश्रम के मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज और मौके पर पुलिस द्वारा की गई वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामले से जुड़े कई आरोपियों ने न्यायालय से अग्रिम में जमानत भी ले ली है। पिछले सप्ताह शनिवार (16 नवंबर) को विवाद उस समय बढ़ गया जब ब्रह्मो समाज के अनुयायी रामकृष्ण मंदिर में पहुंचे और उपासना करने लगे। इस दौरान रामकृष्ण आश्रम के साधुओं ने अनुयायियों को मंदिर से बाहर निकलने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने। हिमालयन ब्रह्मो समाज के अनुयायियों का कहना है कि वह अपने मंदिर में उपासना के लिए आए थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को मनाने की कोशिश की। इसके बावजूद देररात दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया।
दोनों ओर से पत्थरबाजी के साथ गमलों और डंडों से हमला किया गया। इसमें पुलिस कर्मचारियों समेत 7 लोगों को चोटें आईं थीं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर करोड़ों की इस संपत्ति पर कब्जा करने और बेचने के आरोप लगा रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने रामकृष्ण आश्रम परिसर में कर्मचारियों को तैनात कर दिया है और 24 घंटे स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है वहीं पुलिस दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और हमला करने वालों की पहचान में जुट गई है।