फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 km traffic jam from dhali to charabra in shimla

शिमला में ढली टनल से छराबड़ा तक 10 किलोमीटर ट्रैफिक जाम, 12 घंटे फंसे रहे वाहन

Tue, 30 Jul 2019 12:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jul 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
10 km traffic jam from dhali to charabra in shimla
- फोटो : अमर उजाला

सेब सीजन के रफ्तार पकड़ते ही ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सरकार और जिला प्रशासन के दावे धरातल पर फेल साबित हो रहे हैं। सप्ताह के पहले ही दिन ढली टनल से छराबड़ा तक करीब 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

विज्ञापन


सेब और सब्जी की गाड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में टूरिस्ट वाहन, बसें और निजी वाहन जाम में फंस गई। हजारों लोगों को जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। ‘अमर उजाला’ के संवाददाता विश्वास भारद्वाज और फोटो जर्नलिस्ट नरेश भारद्वाज ने ढली टनल से छराबड़ा तक ट्रैफिक जाम का जायजा लिया। पेश है लाइव रिपोर्ट :-

विज्ञापन

छराबड़ा में भूखे प्यासे करना पड़ रहा इंतजार

10 km traffic jam from dhali to charabra in shimla

समय : 11:28 बजे, स्थान : ढली टनल। टनल के बाहर ढली फल मंडी की ओर बेतरतीब गाड़ियां खड़ी हैं। ट्रैफिक संभालने में पुलिस कांस्टेबल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। यहां सिर्फ एक कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात है। स्थान : ढली सब्जी मंडी, सब्जी मंडी के बाहर वाहनों की लंबी कतार लगी है। एंट्री प्वाइंट पर पुलिस कर्मी तैनात हैं लेकिन मंडी के भीतर जगह न होने से मुख्य सड़क के किनारे ही सब्जियों से लदे वाहनों की कतार लगी हैं। कतार ढली थाने होते हुए ढली चौक तक पहुंच गई हैं। स्थान: ढली चौक, ढली चौक पर अव्यवस्था का आलम है। बड़ी संख्या में गाड़ियां चौक पर पहुंच रही हैं। सैलानियों की गाड़ियों और सेब के ट्रालों से ट्रैफिक जाम हो गया है। ढली चौक से हसन वैली की ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हैं। ढली बॉयफरकेशन पर पेड़ गिरने से मलबा सड़क पर आ गया है। हसन वैली में एक कांस्टेबल तैनात है। 

सेब की गाड़ियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने छराबड़ा में बैरियर स्थापित कर रखा है। छराबड़ा बैरियर से कुफरी होटल मैनेजमेंट संस्थान की ओर रोजाना सेब से लदी पिकअप की लंबी कतार लग रही हैं। यहां गाड़ियों के चालकों और बागवानों को दस से बारह घंटे भूखे प्यासे इंतजार करना पड़ रहा है। रात बारह बजे से लेकर यहां सेब से लदी गाड़ियों को रोक कर रखा जाता है। वाहन चालकों और बागवानों के लिए यहां न तो खाने पीने का इंतजाम है न ही सार्वजनिक  सुविधा की कोई व्यवस्था है। घने जंगल के बीच गाड़ियों में सो कर यहां ड्राइवर और बागवान रातें गुजार रहे हैं। आधी सड़क पर सेब से लदी गाड़ियां खड़ी रहती हैं और बाकी बची जगह पर वन वे ट्रैफिक चलाया जाता है, जिससे बार बार जाम की स्थिति बन जाती है।

सेब सीजन के लिए तैयार किए मास्टर प्लान की निकली हवा

10 km traffic jam from dhali to charabra in shimla

प्रशासन ने सेब सीजन के मद्देनजर मास्टर प्लान तैयार किया था। दावा था कि 300 जवान ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। एप्पल हेल्प लाइन भी शुरू हुई थी। आईआरबीएन जुन्गा और पंडोह बटालियन के जवानों की तैनाती की बात कही थी। सेब सीजन के रफ्तार पकड़ते ही व्यवस्थाएं हांफनी शुरू हो गई हैं। शहर में भीड़ भाड़ वाली जगह पर फल मंडी स्थापित होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 05 से होकर आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

फल मंडी में तीन बजे आक्शन यार्ड पैक 
भट्ठाकुफर फल मंडी में आक्शन यार्ड छोटा होने के कारण बागवानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंडी में सेब की खरीद फरोख्त का काम शाम पांच बजे तक चलता है लेकिन इन दिनों दो बजे ही आक्शन यार्ड सेब की पेटियों से पैक हो जाता है। जगह न होने के कारण बागवानों को अपनी फसल बेचने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार समय से मंडी न पहुंचने के कारण बागवानों को माल बेचने के लिए दूसरे दिन तक इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed