फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 HPAS Officers among 19 transferred by Himachal Government

दिवाली पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात एसडीएम समेत 19 अधिकारी बदले

Mon, 31 Oct 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 31 Oct 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
10 HPAS Officers among 19 transferred by Himachal Government

दिवाली से एक दिन पहले हिमाचल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सात एसडीएम और तीन एडीसी समेत 19 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें नौ आईएएस और 10 एचएएस अधिकारी शामिल हैं। शनिवार को मुख्य सचिव की ओर से यह तबादला आदेश जारी किए गए। 

विज्ञापन


आईएएस अधिकारियों में एसडीएम नूरपुर राकेश कुमार प्रजापति को एडीसी डेवलपमेंट शिमला लगाया गया है। एडीसी शिमला डीके रतन आगामी पोस्टिंग तक कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करेंगे। एसडीएम नाहन डा. रिचा शर्मा का तबादला एडीसी कांगड़ा पद के लिए किया गया है। एसडीएम नालागढ़ हरिकेश मीना को एडीसी मंडी लगाया है। 
विज्ञापन


एसडीएम पधर हेमराज बैरवा को एसडीएम मनाली, एसडीएम हमीरपुर कृतिका कुलहारी अब एसडीएम नाहन होंगी। चार आईएएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। इनमें आबिद हुसैन सादिक को एसडीएम नूरपुर व निपुण जिंदल को एसडीएम रामपुर तैनात किया है। अरिंदम चौधरी को एसडीएम हमीरपुर के पद पर तैनाती दी गई है, जबकि आशुतोष गर्ग को एसडीएम नालागढ़ नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएएस अधिकारियों में राकेश शर्मा को एडीसी कुल्लू, प्यारचंद अकेला को राज्य चुनाव आयोग का सचिव, एडीसी कुल्लू विनय सिंह को राज्य परिवहन प्राधिकरण सचिव एवं सहायक आयुक्त परिवहन लगाया है। विनय कुमार को एडीएम बिलासपुर, निशांत ठाकुर को एसडीएम पधर, सतीश कुमार-दो को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में

रजिस्ट्रार, ज्योति गुप्ता को प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड शिमला में सीईओ कम सचिव की जिम्मेदारी दी है। राकेश कुमार शर्मा-चार को प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का रजिस्ट्रार, राम प्रसाद को हिमाचल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हमीरपुर का उपसचिव और नवीन कुमार को बिलासपुर में एसी टू डीसी लीव रिजर्व के पद पर लगाया गया है।


टांडा कॉलेज के प्रिंसिपल बने निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा 
हिमाचल सरकार ने डा. आरपीजीएमसी टांडा के प्रिंसिपल डा. अनिल चौहान को स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान के निदेशक की जिम्मेदारी दी है। राज्य सरकार ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। डीएमई डा. केपी चौधरी सेवानिवृत्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed