फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 Himachali Teachers Will be honoured on Teachers Day By Governor Dev Vrat.

टीचर्स डे पर नवाजे जाएंगे हिमाचल के ये शिक्षक, देखें पूरी लिस्ट

Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
10 Himachali Teachers Will be honoured on Teachers Day By Governor Dev Vrat.

हिमाचल के दस शिक्षकों को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। राजभवन में आयोजित होने वाले गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन


राज्य स्तरीय पुरस्कार देने के लिए साल 2016 में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों का चयन किया गया है। यह दस शिक्षक जिला शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा, ऊना से हैं। इस दौरान बीते साल राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले चार शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सभी शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। आवेदनों की छंटनी के लिए विभाग ने एक कमेटी गठित की थी। कमेटी ने छंटनी के बाद राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों के नाम फाइनल कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार, ये रही लिस्ट

10 Himachali Teachers Will be honoured on Teachers Day By Governor Dev Vrat.

शुक्रवार देर शाम प्रधान सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नामों को मंजूरी दे दी है। जिला कांगड़ा की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा की प्रिंसिपल पूनम राणा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट तुंगल जिला मंडी की लेक्चरर वंदना, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी के लेक्चरर डॉ. रमेश शर्मा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रुशलाह जिला शिमला के डीपीई जगदीश सूरी को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा हाई स्कूल शावग जिला सिरमौर के पीईटी रनवीर सिंह, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुबाथू जिला सोलन के शास्त्री दुनी चंद, प्राइमरी स्कूल मैहतपुर जिला ऊना के जेबीटी राम कुमार जोशी, प्राइमरी स्कूल बनशेरा जिला शिमला के हेड टीचर (जेबीटी) संजीव कुमार मेहता, प्राइमरी स्कूल कांडो जिला सिरमौर के हेड टीचर (जेबीटी) सतीश कुमार शर्मा और प्राइमरी स्कूल भारती जिला सोलन की सेंटर हेड टीचर (जेबीटी) पार्वती देवी को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा।

कैश या एक्सटेंशन, खुद चुनेंगे शिक्षक

10 Himachali Teachers Will be honoured on Teachers Day By Governor Dev Vrat.

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के तहत 40 हजार रुपये या एक साल की एक्सटेंशन में से एक को चुनने को मौका मिलेगा। इसके अलावा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर साल 2015 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले चार शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके शिक्षकों को राज्य सरकार दो साल की एक्सटेंशन या 60 हजार रुपये नकद में से एक विकल्प चुनने का मौका देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed