{"_id":"ec895f9fa314dbfd9bb696a89d45cde7","slug":"10-10-lakh-rupees-grant-to-24-panchayats-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला की 24 पंचायतों को विकास के लिए मिलेंगे दस-दस लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला की 24 पंचायतों को विकास के लिए मिलेंगे दस-दस लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिमला में निर्विरोध चुनी गई 24 पंचायतों को दस-दस लाख रुपये विकास कार्यों के लिए मिलेंगे। यह राशि दो किस्तों में अदा की जाएगी। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में इस बार आम मतदाताओं के साथ ही नेताओं ने पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक रुचि दिखाई। पिछली बार चुनाव में 30 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई थीं। इस बार यह संख्या 24 पर सिमट कर रह गई।
विज्ञापन
363 में से अधिकतर पंचायतों में जहां प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मेंबर के साथ समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के पद पर मुकाबले रोचक रहे। एक-एक पद के लिए कई उम्मीदवारों के खड़े होने से से जहां राजनीतिक समीकरण गड़बड़ाए, वहीं दिग्गजों की साख न केवल दांव पर लगी बल्कि कुछ को सीटें भी गवांनी पड़ीं।
विज्ञापन
वर्ष 2010 के चुनाव में नौ विकास खंडों में निर्विरोध पंचायतें चुनी गईं वहीं इस बार सिर्फ सात विकास खंडों से ही निर्विरोध पंचायतें चुनकर आई हैं। इससे साफ है कि इस बार सिर्फ 24 पंचायतों को ही निर्विरोध चुने जाने पर दस दस लाख की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विकास खंड======निर्विरोध चुनीं पंचायतें
मशोबरा======दुधालटी, बलोह, श्यामलाघाट, मशोबरा , पगोग
रोहड़ू======मुंछाडा पंचायत
ननखड़ी======अड्डू
नारकंडा======मैलन, खनेटी
जुब्बल कोटखाई==भोलाड, गिलटाडी, प्रेमनगर, पंदराणू, सोलंग
चौपाल======बोहर, धोताली, टेलर, थरोच, नौरा बौरा, पवाहन, मझोली, माटल, जोड़ना
ठियोग======क्यारटू
2010 चुनाव में यह थी स्थिति
विकास खंड=====निर्विरोध चुनी गई पंचायतें
मशोबरा=======दरभोग, बागी
बसंतपुर======घैणी
ठियोग=======ददास, माहौरी, मुंडू
जुब्बल कोटखाई========अंटी, मंढोल, झालटा, बरथाटा, गिलटाड़ी, सोलंग, प्रेम नगर
चौपाल======खगना, बिजमल, बाबत, झीना, नौरा बौरा, धोताली, झोकड़, टेलर
रोहड़ू=======कडीवन, शरौंथा,
रामपुर=======चंडी ब्रांडा, डंसा, लालसा
नारकंडा======जरोल, मैलन
छौहारा======मसली, टिक्करी