दर्दनाक: महिला को मिली ऐसी मौत रूह कांप जाएगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन के तहत शनिवार सवेरे एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां ग्राम पंचायत बुहणी के तहत गांव घरठूं में एक विवाहिता गौशाला के भीतर जिंदा जल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची।
लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक महिला की पहचान पिंगला उर्फ प्रोमिला उम्र करीब 42 वर्ष के तौर पर हुई है। वहीं मृतक महिला का पति शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। मृतक महिला का एक 11 वर्षीय बेटा है।
वहीं बताया जा रहा है कि महिला की शादी गलोड के तहत घनेटा में हुई थी, लेकिन वह लंबे समय से अपने मायके गांव घरठूं में रहती थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब पांच बजे मृतका के मायके वालों ने गौशाला में आग की लपटें देखीं।
इस पर परिवार के सदस्यों ने गौशाला के भीतर बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। इसके बाद परिवार ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
रास्ता संकरा होने के कारण नहीं पहुंचा दमकल वाहन
इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन गौशाला के लिए जाने वाला रास्ता संकीर्ण होने के चलते कुछ नहीं हो पाया। इसके बाद छोटी गाड़ी को मौके पर बुलाया गया।
सुबह नौ बजे दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इस पर पुलिस और दमकल विभाग ने गौशाला में ही सर्च आपरेशन शुरू किया तो गौशाला के भीतर जले हुए घास में महिला का बुरी तरह झुलसा शव नजर आया।
विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव इतना क्षत विक्षत था कि उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल नहीं ले जाया जा सकता था।
इस पर जिलाधीश हमीरपुर ने स्वास्थ्य विभाग को घटना स्थल पर ही पोस्टमार्टम करने के निर्देश जारी किए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। महिला का ससुराल में ही अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस विभाग ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस विभाग ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी हमीरपुर अजय बौध ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस केस की जांच रही है।