फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young Man Tore Flag Raised Anti National Slogans In Jalore

Rajasthan: समुदाय विशेष के युवक ने झंडा फाड़कर पैरों से कुचला, देश विरोधी नारेबाजी की, एसपी मौके पर पहुंचे

Fri, 12 Aug 2022 03:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 12 Aug 2022 03:31 PM IST
सार

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद यातायात पुलिस के जवानों ने युवक को पकड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Young Man Tore Flag Raised Anti National Slogans In Jalore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

15 अगस्त से पहले राजस्थान के जालोर जिले में सांप्रदायिक माहौल खराब करने का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली थाना इलाके में एक समुदाय विशेष के युवक ने भगवा झंडा फाड दिया। उसे पैरों से कुचला और फिर नारेबाजी भी करने लगा। यह देख मौके पर तैनात यातायात पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर एसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना शहर के कोतवाली थाना इलाके के अस्पताल चौराहे की है। यहां एक जगह पर भगवा झंडा लगा हुआ था। चौराहे पर यातायात पुलिस के जवान तैनात थे और वाहन गुजर रहे थे। इसी दौरान एक युवक झंडा लगी जगह पहुंचा और नारेबाजी करते हुए झंडा निकाल लिया। इसके बाद उसे फाड़ दिया और पैरों से कुचलने लगा। यह देखकर यातायात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और युवक को रोकने की कोशिश की। साथ कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। सूचना मिलने पर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष के युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। साथ ही उसने देश विरोध नारे भी लगाए हैं। हालांकि, अब तक पुलिस ने आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है। राहत की बात यह है कि घटना के बाद पुलिस ने तुरंत की आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, नहीं तो शहर का माहौल खराब हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed