फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman-child killed firing in Alwar wedding ceremony 2 accused arrested

Rajasthan: लग्न-टीके की खुशी में फायरिंग से मां-बेटे की मौत, पुलिस ने कट्टे के साथ दो आरोपियों को पकड़ा

Tue, 07 Feb 2023 10:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 07 Feb 2023 10:15 PM IST
सार

अलवर के खेड़ली थाना इलाके के समूची गांव में 5 फरवरी को लगन-टीके के दौरान खुशी में कई गई फायरिंग में महिला-बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Woman-child killed firing in Alwar wedding ceremony 2 accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के खेड़ली में शादी के लगन-टीके की खुशियां मातम में बदलने और मां-बच्चे की जान लेने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। गोली लगने से महिला और बच्चे की मौत हो जाने के मामले में थाना पुलिस ने गांव के ही निवासी वासुदेव चौहान पुत्र रामबाबू (52 साल) और संदीप नरूका पुत्र राजवीर नरूका (25 साल) को गिरफ्तार कर 1 अवैध देशी कट्टा और 2 खाली कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 
35 साल की महिला दिनेश सिंह के सीने और 7 साल के बच्चे सागर के सिर में छर्रा लगने से मौत
एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि खेड़ली थाना क्षेत्र के समूची गांव में 5 फरवरी को राजवीर नरूका के बेटे देवेंद्र सिंह के लगन-टीके का प्रोग्राम था। कार्यक्रम में गांव के ही वासुदेव चौहान ने खुशी में अवैध देशी कट्टे से 1 राउंड हवाई फायर किया। उसके बाद दूल्हे के भाई संदीप नरूका ने वासुदेव से अवैध कट्टा लेकर खुद फायर करना चाहा।  वासुदेव ने एक राउंड लोड कर कट्टा संदीप नरूका को हवाई फायर करने के लिए पकड़ाया। 
विज्ञापन


उतावलेपन और लापरवाही के कारण संदीप से हवाई फायर ना होकर, वहां खड़े लोगों की तरफ ही सीधा फायर हो गया। वहां खड़ी महिला दिनेश सिंह पत्नी स्वर्गीय हरवीर सिंह (35 साल) निवासी सालवाडी के सीने में और 7 वर्षीय सागर उर्फ धाकड़ पुत्र उदय सिंह निवासी कालवाडी थाना खेरली के सिर में छर्रा लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
30 साल की महिला मंत्री और 10 साल की बच्ची प्राची भी घायल
घटना में 30 साल की मंत्री पत्नी आशीष निवासी सालवाडी जो हाल में दौसा के महवा थाना इलाके में रह रही थी वह भी घायल हो गई। 10 साल की प्राची पुत्री मोहन सिंह निवासी खोह थाना बेहतूकला अलवर भी शरीर पर छर्रे लगने से घायल हो गई। मृतक महिला और बच्चे का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।


आरोपी वासुदेव चौहान को पुलिस ने पकड़ा, तो दूल्हे के भाई संदीप नरुका का भी नाम लिया
थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने टीम के साथ आरोपी वासुदेव चौहान को पकड़कर घटना की इन्वेस्टिगेशन की। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी वासुदेव से की गई पूछताछ के बाद दूल्हे के भाई संदीप नरूका को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल एक 12 बोर अवैध देशी कट्टा और दो खाली कारतूस जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed