{"_id":"c2dac18edd46d0e4b10b49ede70d9cd4","slug":"why-he-has-to-show-his-jat-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पत्थर फेंकने हैं तो राजनाथ, मोदी, वसुंधरा की गाड़ी पर फेंकों'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पत्थर फेंकने हैं तो राजनाथ, मोदी, वसुंधरा की गाड़ी पर फेंकों'
अमर उजाला ब्यूरो/जयपुर
Updated Fri, 21 Mar 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरू बाबा रामदेव की सिफारिश पर भाजपा से मिली टिकट के बाद लगातार विरोध झेल रहे स्वामी सुमेधानंद ने अपने जाट होने का प्रमाण पत्र दिखाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे आर्य समाजी हैं और जाति-धर्म को नहीं मानते, लेकिन कुछ लोगों के षडयंत्रपूर्वक हो रहे विरोध के चलते मजबूरी में जाति प्रमाण पत्र मंगवाना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे चोरी करके टिकट नहीं लेकर आए हैं। यदि विरोध करना है तो उनका करो, जिन्होंने मुझे टिकट दिया। पत्थर फेंकने हैं, तो राजनाथ, मोदी, वसुंधरा राजे की गाड़ी पर फेंके।
विज्ञापन
सीकर किसी की बपौती नहीं है। वह पिछले 20 वर्षों से सेवा कर रहे हैं। वैसे भी संत की कोई जाति, धर्म और गांव नहीं होता है। टिकट का विरोध करने वाले लोग धरती पर पैदा होने के पहले से ही राजनीति जानते हैं।