फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Up Chunav 2022 Union Minister says BJP will form government in Uttar Pradesh with majority

Rajasthan: केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु बोले- उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा 

Tue, 01 Mar 2022 10:47 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 01 Mar 2022 10:47 AM IST
सार

बीकानेर में मेघवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने आए पश्चिम बंगाल से सांसद और केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। 

विज्ञापन
Up Chunav 2022 Union Minister says BJP will form government in Uttar Pradesh with majority
केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर। - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल से सांसद और केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। राज्य मंत्री शांतनु बीकानेर में आयोजित मेघवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने आए थे। भावना मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेघवाल समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में शांतनु ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। विवाह सम्मेलन में  55 जोड़ों की शादी संपन्न हुईं। 
विज्ञापन


इस सम्मेलन में मेघवाल समाज की प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित भी किया गया और सावित्रीबाई फुले अवॉर्ड भी प्रदान किए गए। इस मौके पर शांतनु ठाकुर ने कहा कि यूपी में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बीकानेर के गजनेर पैलेस लेक और कोलायत के कपिल सरोवर में वाटर वेज चलाने की मांग रखी। राज्य मंत्री शांतनु ने इस संबंध में राज्य सरकार के स्तर पर प्रस्ताव को लेकर चर्चा करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed