फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   United Front march to implement ERCP project, demand from Center and Rajasthan government to implement it

Dausa: ERCP संयुक्त मोर्चा की जन संघर्ष पदयात्रा जयपुर के लिए रवाना, केंद्र-राज्य सरकार से लागू करने की मांग

Fri, 28 Jul 2023 11:22 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jul 2023 11:22 AM IST
सार

ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा के महासचिव पवन भाजक  ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ईआरसीपी को लेकर राजनीति करने में लगी हैं। जिसका नुकसान प्रदेश के 13 जिलों भुगतना पड़ रहा है। अगर, ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना के तौर पर लागू नहीं किया जाता है तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
United Front march to implement ERCP project, demand from Center and Rajasthan government to implement it
पदयात्रा में शामिल हैं सैकड़ो लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में चुनावी साल में ईआरसीपी को लेकर राजनीति गरमाने में लगी है। ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा ने दौसा से जयपुर के लिए जन संघर्ष पदयात्रा शुरू कर दी है। मोर्चा के पदधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से राजनीति ना कर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना के तौर पर लागू करने की मांग की है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही ईआरसीपी राष्ट्रीय परियोजना लागू नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया।  

विज्ञापन


ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा के महासचिव पवन भाजक की अगुवाई में ईआरसीपी लागू कराने को लेकर जन संघर्ष पदयात्रा शुरू की गई। शुक्रवार रात को पदयात्रा में शामिल लोग दौसा से जयपुर के लिए रवाना हुए हैं। पवन भाजक ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ईआरसीपी को लेकर राजनीति करने में लगी हैं। जिसका नुकसान प्रदेश के 13 जिलों भुगतना पड़ रहा है। अगर, ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना के तौर पर लागू नहीं किया जाता है तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


मोर्चा प्रदेश महासचिव पवन भजाक ने बताया कि पदयात्रा के रवाना होने से पहले गढ़ दुब्बी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें दूरदराज से गायक कलाकार पहुंचे थे। गयकों में भूपेंद्र खटाणा, कालू देवता, रामू मास्टर, डांसर काजल बांसको और अन्य कलाकार शामिल रहे। संयुक्त मोर्चा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अपने क्षेत्र के बांधों को भी DPR में जुड़वाने और राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने के लिए हमारा साथ दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बतादें कि जनसंघर्ष पदयात्रा ने गुरुवार को पीचूपाडा में रात्रि विश्राम किया। आज शुक्रवार को अलसुबह जनसंघर्ष पदयात्रा रवाना होकर दोपहर में सिकंदरा के समीप दुब्बी पहुंचेगी। रात का विश्राम जिला मुख्यालय के समीप खेड़ली मोड़ पर होगा। 29 जुलाई को बस्सी टोल के पास रात्रि विश्राम होगा। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए 30 जुलाई को दोपहर में बैनाडा मोड पर पहुंचेगी और रात्रि विश्राम खातीपुरा जयपुर में करेगी। 31 जुलाई की सुबह जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना होगा। वहीं, शाम को सीएम हाउस पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल सीएम गहलोत को ज्ञापन सौंपेगा। 


जन संघर्ष पदयात्रा में ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जवान सिंह मोहचा, ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा महिला प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वरी मीना लालसोट, जिला परिषद सदस्य मोहना गुर्जर भरतपुर, जिला परिषद सदस्य बच्चू सिंह गुर्जर, किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा, एडवोकेट विनेश कुमार वर्मा मनोनीत पार्षद प्रदेश महासचिव, बनवारी सांथा, एडवोकेट मानसिंह मीणा जमवारामगढ, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश घुमणा, किसान नेता ईंदल सिंह जाट भरतपुर, रामोतार टोडाभीम, ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा करौली जिला अध्यक्ष बच्चन सिंह कालाखाना, संयुक्त मोर्चा लालसोट तहसील अध्यक्ष दिनेश सरपंच, रामअवतार ज़ोरवाल लालसोट, सरोज भरतपुर, महेंद्र तंवर, दौसा जिला प्रभारी राम सिंह लोटवाडा, अलकेश थानागाजी, मंच संचालक सुब्बदीलाल अध्यापक, मानसिंह करीरीया, भरत अगावली सहित अन्य मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed