फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: The miscreants ran away after breaking the balconies of shops, they also broke an electric pole

Udaipur News: पोकलैंड मशीन से एक दर्जन दुकानों के छज्जे तोड़कर भागे बदमाश, बौखलाहट में बिजली का खंभा भी तोड़ा

Sun, 16 Jun 2024 04:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 04:45 PM IST
सार

कल देर रात कुछ बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से शहर के सूरजपोल क्षेत्र में पोकलैंड मशीन से करीब दर्जन भर दुकानों के आगे का हिस्सा तोड़ दिया और क्षेत्रवासियों के शोर मचाने पर बौखलाहट में बिजली विभाग का खंभा तोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन
Udaipur News: The miscreants ran away after breaking the balconies of shops, they also broke an electric pole
अज्ञात बदमाशों ने पोकलैंड मशीन से गिराए दुकानों के छज्जे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सूरजपोल क्षेत्र में टाटा मोटर्स के सामने स्थित एक शॉपिंग सेंटर में कल देर रात अज्ञात बदमाशों ने पोकलैंड मशीन से करीब दर्जन भर दुकानों के बाहर के छज्जे गिरा दिए और लोहे के शटर तोड़ डाले। घटनास्थल के पास स्थित रैगर कॉलोनी के लोगों के शोर मचा देने से बदमाश बौखलाकर बिजली विभाग का खंभा तोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


क्षतिग्रस्त दुकान नंदू ट्रेवल्स के मालिक राकेश जोशी ने बताया कि कल देर रात बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से तोड़फोड़ की नीयत से पोकलैंड मशीन से दुकानों के अगले हिस्से तोड़ दिए। जोशी ने बताया कि जो दुकानें तोड़ी गई हैं,  उनमें किराएदार व्यवसाय कर रहे हैं। दुकानों का मालिक राकेश साहू किराएदारों को डरा-धमकाकर यहां से बेदखल करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


तोड़ी गई दुकानो में प्रेम रैगर की सिंगारिया टायर्स, सिराज खान की कोहिनूर इंजीनियर, सत्यनारायण की शिवशक्ति वेल्डिंग, अशोक भाई की अशोक ट्रेडर्स, घनश्याम शर्मा की श्रीनाथ मोटर्स सहित 12 दुकानें शामिल हैं। मामले में सूरजपोल पुलिस को सूचना देने के बाद क्षेत्र के डीएसपी छगन पुरोहित व थानाधिकारी ने हताहत दुकानदारों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed