{"_id":"67d5b3db389d3a843e09cd5f","slug":"udaipur-news-mother-killed-her-four-year-old-son-by-pushing-him-into-a-well-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: मां ने की अपने चार वर्षीय बेटे की हत्या, कुएं में दे दिया धक्का, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: मां ने की अपने चार वर्षीय बेटे की हत्या, कुएं में दे दिया धक्का, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 15 Mar 2025 10:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:37 PM IST
सार
पुलिस ने सात दिन की जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक मां ने अपने ही मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ के दौरान अपना अपराध को कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, दरोली निवासी मोहनलाल ने 8 मार्च को अपने चार वर्षीय बेटे किशन की गुमशुदगी की रिपोर्ट डबोक थाने में दर्ज करवाई थी। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर किशन की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी लाश घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत के एक कुएं में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मां ने खुद किया बेटे के कत्ल का खुलासा
जिस वक्त परिजन किशन की मौत के सदमे में थे, उसी दौरान उसकी मां लीला उर्फ उदि ने घर में सबको बताया कि उसी ने अपने बेटे को कुएं में धक्का देकर मार डाला। यह सुनते ही सभी चौंक गए। मृतक किशन के पिता मोहनलाल ने तुरंत डबोक थाने पहुंचकर अपनी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी से उसका नाता विवाह हुआ था, जिससे उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हुए। घटना वाले दिन वह अपनी साइट पर काम करने गया था, तभी उसकी पत्नी लीला ने फोन कर बताया कि किशन घर से गायब है। इस पर मोहनलाल तुरंत घर लौटा और ग्रामीणों के साथ मिलकर बेटे की खोजबीन शुरू की। कुछ घंटों बाद बेटे की लाश मिलने पर पूरा परिवार गमगीन हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार
किशन की मौत के कुछ ही देर बाद लीला ने हत्या की बात खुद स्वीकार कर ली, लेकिन पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार नहीं किया। पहले पुलिस ने जांच शुरू की और फिर सात दिन बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। डबोक थाना अधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि अनुसंधान के दौरान महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। महिला दिवस के दिन घटी इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह का खुलासा करने में जुटी है।