फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Man Assaulted and Left Unconscious on Road for Half an Hour to Gain Social Media Followers

Udaipur News: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बाइक सवार को पीटा, आधे घंटे बेहोश पड़ा रहा युवक, चार दिन बाद कराई रिपोर्ट

Mon, 21 Apr 2025 04:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 04:50 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बदमाशों ने एक युवक को घेरकर बुरी तरह पीट डाला। जब वह खुद को बचाने के लिए भागा तो उन्होंने करीब 100 मीटर तक उसका पीछा कर उसे दोबारा घेरकर पीटा। 

विज्ञापन
Udaipur News: Man Assaulted and Left Unconscious on Road for Half an Hour to Gain Social Media Followers
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में बदमाशों ने सोशल मीडिया पर फेमस होने और इलाके में डर का माहौल बनाने के लिए एक युवक पर दिनदहाड़े हमला कर दिया। ये सनसनीखेज मामला जिले के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के ववाई मोड़ का है। जहां 15 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे खेरवाड़ा निवासी 19 वर्षीय ललित कुमार अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। उसी दौरान बाइक सवार आठ युवकों ने रास्ते में उसकी बाइक रोक ली और उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


हमले के वक्त ललित के आगे उसकी बहन और जीजा चल रहे थे लेकिन वह थोड़ा पीछे रह गया। बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी मोटर साइकिलें लगाकर उसे रोका और अचानक हमला कर दिया। उन्होंने ललित को लात-घूंसे मारे और बेल्ट से भी पीटा। जब वह खुद को बचाने के लिए भागा तो उन्होंने करीब 100 मीटर तक उसका पीछा कर उसे दोबारा घेरकर पीटा। इसके बाद युवक सड़क पर करीब आधे घंटे तक बेहोश पड़ा रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: भगत की कोठी से दानापुर के बीच समर हॉलिडे वीकली स्पेशल ट्रेन, 23 अप्रैल से शुरू होगा संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे तलाशते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल ले गए। इलाज के बाद होश में आने पर ललित ने 19 अप्रैल को पुलिस में मामला दर्ज कराया। बावलवाड़ा SHO गणपत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और कुछ हमलावरों की पहचान भी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस हमले का वीडियो भी वायरल हो चुका है।

ललित ने जिन युवकों के नाम बताए हैं, उनमें रोहित उर्फ लादू, बबला और भरत शामिल हैं। बाकी पांच की भी पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed