फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Summer Holiday Weekly Special Train Between Bhagat Ki Kothi and Danapur to Start from April 23

Jodhpur News: भगत की कोठी से दानापुर के बीच समर हॉलिडे वीकली स्पेशल ट्रेन, 23 अप्रैल से शुरू होगा संचालन

Mon, 21 Apr 2025 09:01 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 09:01 AM IST
सार

रेलवे द्वारा भगत की कोठी से दानापुर के बीच समर हॉलिडे वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार से प्रारंभ किया जा रहा है। इस वीकली स्पेशल का संचालन 23 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Summer Holiday Weekly Special Train Between Bhagat Ki Kothi and Danapur to Start from April 23
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा भगत की कोठी से दानापुर के बीच समर हॉलिडे वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार से प्रारंभ किया जा रहा है। यह ट्रेन 26 जून तक कुल 10 फेरे लगाएगी और मेड़ता रोड व जयपुर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। गर्मियों के मौसम में जब ट्रेनों में भारी भीड़ होती है और वेटिंग लिस्ट काफी लंबी होती है, ऐसे में यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए ट्रेन संख्या 04813/ 04814 भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी वीकली स्पेशल का संचालन 23 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04813 हर बुधवार को भगत की कोठी से शाम 5:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन गुरुवार को शाम 5:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04814 प्रत्येक गुरुवार को दानापुर से शाम 6:45 बजे रवाना होकर शनिवार की रात 1 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nagaur News: पेट्रोल पंप लूटने वाली गैंग का सदस्य गिरफ्तार, ऑनलाइन किराए की गाड़ी से देता था वारदातों को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार यह ट्रेन अपने मार्ग में गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, बक्सर और आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में 16 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड (एसएलआर) सहित कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मियों में जोधपुर और मारवाड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में यात्री आते हैं और यहां आने-जाने का प्रमुख साधन ट्रेन ही है। दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची बनी रहती है, ऐसे में यह विशेष ट्रेन यात्रियों के लिए काफी राहत लेकर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed