फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur BJP hits back at Congress over allegations regarding the CEC; Mayor Paras Singhvi says Congress

उदयपुर: चुनाव आयुक्त पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर बीजेपी का पलटवार, पारस सिंघवी बोले- हार से बौखलाई कांग्रेस

Mon, 28 Sep 2026 08:36 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 08:36 PM IST
सार

उदयपुर बीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर पलटवार किया। महापौर पारस सिंघवी ने कांग्रेस पर हार से बौखलाने और संवैधानिक संस्था को राजनीतिक विवाद में घसीटने का आरोप लगाया। पेयजल संकट पर भी उन्होंने जल्द राहत का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Udaipur BJP hits back at Congress over allegations regarding the CEC; Mayor Paras Singhvi says Congress
उदयपुर महापौर ने कांग्रेस को घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच उदयपुर बीजेपी ने प्रेसवार्ता कर पलटवार किया। उदयपुर नगर निगम के महापौर पारस सिंघवी ने कांग्रेस पर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को राजनीतिक विवाद में घसीटने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

सिंघवी ने कहा कि उदयपुर नगर निगम में बीजेपी का सातवीं बार बोर्ड बनना कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस बौखलाई हुई है और अब चुनाव प्रक्रिया तथा चुनाव आयोग को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग को बदनाम करने का आरोप
महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में मिली हार के बाद लगातार बीजेपी को निशाना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को भी टारगेट कर रही है। सिंघवी ने कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और उसे राजनीतिक विवाद में घसीटना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उदयपुर नगर निगम में बीजेपी का सातवीं बार बोर्ड बनना कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही है। सिंघवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय से बीजेपी को निशाना बना रही है और अब चुनाव प्रक्रिया व चुनाव आयोग को लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। सिंघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का भी जिक्र किया और बीजेपी सरकार का बचाव करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक आरोप लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल संकट पर भी बोले महापौर
प्रेसवार्ता के दौरान उदयपुर शहर में पेयजल संकट का मुद्दा भी उठा। महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि शहर में फिलहाल 72 घंटे के अंतराल में पानी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण पेयजल संकट की स्थिति बनी है।

सिंघवी के मुताबिक, उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि लोगों को जल्द राहत दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, 48 घंटे के अंतराल में पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।



बीजेपी जिलाध्यक्ष ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना
बीजेपी शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।प्रेसवार्ता में उप महापौर दिनेश भट्ट समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए चुनाव आयोग को राजनीतिक विवाद में नहीं घसीटने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed