फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   udaipur surat vande bharat train schedule 3 october 2026

राजस्थान: उदयपुर से सूरत दौड़ेगी वंदे भारत! 3 अक्टूबर से नियमित सेवा, लेकसिटी में होगा भव्य स्वागत

Thu, 24 Sep 2026 10:59 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 10:59 AM IST
सार

उदयपुर से सूरत के बीच वंदे भारत ट्रेन की नियमित सेवा 3 अक्टूबर से शुरू होगी। 2 अक्टूबर को ट्रेन सूरत से उदयपुर पहुंचेगी, जहां रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्वागत कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
udaipur surat vande bharat train schedule 3 october 2026
वन्दे भारत ट्रेन

विस्तार

झीलों की नगरी उदयपुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। उदयपुर से सूरत के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 3 अक्टूबर से शुरू होगा। उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस के सूरत तक विस्तार की घोषणा के बाद अब इसके संचालन की तस्वीर साफ हो गई है। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने 3 अक्टूबर से ट्रेन को उदयपुर से सूरत के बीच चलाने की घोषणा की है। ट्रेन के नियमित संचालन को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन

2 अक्टूबर को उदयपुर पहुंचेगी ट्रेन, होगा स्वागत

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के अनुसार, 2 अक्टूबर को वंदे भारत एक्सप्रेस सूरत से शाम करीब 5:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर पहुंचने के बाद ट्रेन का यहीं ठहराव रहेगा। इस दौरान ट्रेन के आगमन पर उदयपुर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके बाद 3 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस घोषित समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से उदयपुर से सूरत के लिए रवाना होगी। सूरत तक ट्रेन के विस्तार से उदयपुर और आसपास के यात्रियों को तेज रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन

नई व्यवस्था के तहत उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। मंगलवार को ट्रेन का संचालन नहीं होगा। ट्रेन के सूरत तक विस्तार से मेवाड़ और गुजरात के बीच रेल संपर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने वंदे भारत के सूरत तक विस्तार के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेवाड़ के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। उनके मुताबिक, इस ट्रेन के संचालन से व्यापार, रोजगार और आवागमन के क्षेत्र में मेवाड़ को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उदयपुर से दोपहर 3:35 बजे रवाना होगी

घोषित समय-सारणी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर से दोपहर 3:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन 4:03 बजे जावर, 4:50 बजे डूंगरपुर, 5:27 बजे शामलाजी रोड, 6:18 बजे हिम्मतनगर और 7:25 बजे असारवा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 8:58 बजे मणिनगर, 9:50 बजे आणंद और 10:22 बजे भरूच पहुंचेगी। यहां से आगे बढ़ते हुए ट्रेन रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी।

वापसी में सुबह 6:10 बजे सूरत से चलेगी

वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस सूरत से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी। निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन दोपहर 1:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इससे दोनों शहरों के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को दिन में ही यात्रा पूरी करने की सुविधा मिलेगी।

दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को भी फायदा

सूरत तक वंदे भारत के विस्तार से मेवाड़ के उन यात्रियों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है, जो व्यापार और रोजगार के सिलसिले में सूरत के अलावा दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों में आते-जाते हैं। वर्तमान में कई यात्रियों को उदयपुर से सूरत तक पहुंचने के लिए बस या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है और इसके बाद आगे की रेल यात्रा करनी होती है। सूरत तक सीधी वंदे भारत सेवा शुरू होने से उदयपुर और दक्षिण गुजरात के बीच तेज रेल संपर्क उपलब्ध होगा। साथ ही सूरत के माध्यम से दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी आगे की रेल कनेक्टिविटी आसान हो सकती है।

उदयपुर-सूरत वंदे भारत का प्रस्तावित शेड्यूल

उदयपुर से ट्रेन दोपहर 3:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद जावर में 4:03 बजे, डूंगरपुर में 4:50 बजे, शामलाजी रोड में 5:27 बजे, हिम्मतनगर में 6:18 बजे और असारवा में 7:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मणिनगर में 8:58 बजे, आणंद में 9:50 बजे और भरूच में 10:22 बजे ठहराव होगा। ट्रेन रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी। वापसी में सूरत से ट्रेन सुबह 6:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed