फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: ACB Arrests SHO and Constable in Udaipur for Accepting an ₹8 Lakh Bribe in an NDPS Case

Rajasthan: उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, NDPS केस में आठ लाख की रिश्वत लेते SHO और कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 07:33 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 07:33 PM IST
सार

Udaipur News: उदयपुर में एसीबी ने मांडवा थाने के एसएचओ निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम को NDPS केस में 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चार लोगों को आरोपी नहीं बनाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन
Rajasthan: ACB Arrests SHO and Constable in Udaipur for Accepting an ₹8 Lakh Bribe in an NDPS Case
SHO निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांडवा थाने के एसएचओ और एक कॉन्स्टेबल को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पूर्व नियोजित ट्रैप के तहत थाने के अंदर ही की गई।

विज्ञापन

 
20 लाख रुपये की थी मांग
जानकारी के अनुसार, मांडवा थाने के एसएचओ निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम ने एक NDPS केस में चार लोगों को आरोपी नहीं बनाने के बदले शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उन्हें केस में फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी।

विज्ञापन

 

शिकायत के बाद बनाई गई योजना
आरोपियों की मांग और कथित धमकियों से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसीबी डीआईजी रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में और उदयपुर एसीबी थानाधिकारी सोनू शेखावत के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना तैयार की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- कीटनाशक ने ली जान: पानी समझकर गट-गट पी गया युवक, खेत में ही तबीयत बिगड़ी; इलाज के दौरान टूट गई सांसें

 
रंगे हाथों हुई गिरफ्तारी
एसीबी टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की गईं और आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया गया।
 
जांच जारी, पूछताछ में जुटी एसीबी
एसीबी के अनुसार आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता को लगातार डराया-धमकाया जा रहा था। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है, ताकि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी सामने आ सके।

 

 

 

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed