फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat on a five-day stay in Rajasthan from June 4

Rajasthan: RSS सरसंघचालक मोहन भागवत चार जून से पांच दिन के राजस्थान प्रवास पर, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिसा

Sat, 03 Jun 2023 09:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Jun 2023 09:53 AM IST
सार

क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में कार्यकर्ताओं के शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण के लिए तीन सप्ताह के संघ शिक्षा वर्गों का आयोजन होता है। इस कार्यक्रम के तहत भागवत आ रहे हैं।

विज्ञापन
RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat on a five-day stay in Rajasthan from June 4
मोहन भागवत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)के सरसंघचालक मोहन भागवत चार से पांच दिन के राजस्थान दौरे पर रहेंगे। चार जून को करौली के हिंडौन से प्रवास की शुरुआत होगी। प्रवास को लेकर क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने जानकारी दी।

विज्ञापन


क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में कार्यकर्ताओं के शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण के लिए तीन सप्ताह के संघ शिक्षा वर्गों का आयोजन होता है। इसमें प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण करने के बाद में एक से अधिक शाखाओं की देखरेख करने वाले कार्यकर्ताओं का द्वितीय वर्ष कैंप क्षेत्र के अनुसार होता है। इस साल राजस्थान में दो स्थानों पर द्वितीय वर्ष का आयोजन हो रहा है। द्वितीय वर्ष के संघ शिक्षा वर्ग में एक बार सरसंघचालक और अगले वर्ष सरकार्यवाह का प्रवास रहता है। इसी कार्यक्रम के तहत मोहन भागवत का राजस्थान प्रवास पांच दिन के लिए तय हुआ है।
विज्ञापन


प्रवास कार्यक्रम 
सरसंघचालक मोहन भागवत प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सप्ताह में चार से सात जून तक हिंडौन में शिविर में भाग लेंगे। जहां 40 वर्ष से कम आयु के स्वयंसेवकों का शिक्षण शिविर होगा। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिंडौन के शिक्षा वर्ग परिसर में एक पेड़ देश के नाम अभियान के तहत सरसंघचालक पौधरोपण भी करेंगे। इसके बाद 8 और 9 जून को 40 वर्ष से अधिक आयु के स्वयंसेवकों के विशेष द्वितीय वर्ष में उदयपुर भागवत प्रवास पर रहेंगे। क्षेत्रीय संघचालक रमेश अग्रवाल ने कहा कि इन शिक्षण वर्गों के समय सरसंघचालक का पूरा समय शिक्षार्थियों के लिए ही रहता है। शिक्षार्थियों से परिचय, अनौपचारिक वार्ता, बौद्धिक और जिज्ञासा जैसे कार्यक्रम रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed